केंद्रीय Budget 2020: इनकम टैक्‍स स्‍लैब में हो सकता है यह बदलाव, जानिए कितनी मिल सकती है राहत

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने शनिवार को सत्र 2020-2021 के लिए संसद में बजट (#BudgetOnZee) पेश कर दिया. वित्‍त मंत्री ने कहा कि सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्‍य रखा है.
केंद्रीय Budget 2020: इनकम टैक्‍स स्‍लैब में हो सकता है यह बदलाव, जानिए कितनी मिल सकती है राहत

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने शनिवार को सत्र 2020-2021 के लिए संसद में बजट (#BudgetOnZee) पेश कर दिया. वित्‍त मंत्री ने कहा कि सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्‍य रखा है. साथ ही बजट में 5 से 7.5 लाख की आय पर नई टैक्स दर 10% हो सकती है. वर्तमान में, 2.5 लाख रुपये से 5 लाख रुपये की निजी आय पर 5 फीसदी कर लगाया जाता है, 5 लाख रुपये से 10 लाख रुपये की निजी आय पर 20 फीसदी और 10 लाख रुपये से अधिक की आय पर 30 फीसदी आयकर लगता है.

जिनकी सालाना आय 5 लाख रुपये तक है, उन्हें कर छूट मिलेगी, जैसा कि अंतरिम बजट में अंतरिम वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने 5 लाख रुपये तक की सालाना आय वालों को छूट के साथ शून्य कर चुकाने की घोषणा की थी.

#BudgetOnZee सिर्फ ज़ी बिज़नेस पर देखिए बजट 2020 का लाइव प्रसारण. आसान भाषा में समझाएंगे बजट भाषण और बजट की बारिकियां. देश के आम नागरिक से लेकर शेयर बाजार तक की जानकारी आपको सरल ढंग से दी जाएगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

इससे पहले मोदी सरकार को CBDT की एक कमेटी ने टैक्‍स स्‍लैब बदलने की सिफारिश भेजी थी. इसमें कहा गया था कि 5 लाख तक की आय पर Tax पूरी तरह से माफ कर दिया जाए. साथ ही 5 से 10 लाख रुपए की इनकम पर भी टैक्‍स घटाकर 20% से 10% कर दिया जाए.

Watch Budget 2020 Live TV Streaming Below on Zee Business

सीबीडीटी के सदस्य अखिलेश राजन की अगुवाई में सरकार ने यह कमेटी बनाई थी. इस कमेटी (Direct Tax code Taskforce) ने नौकरीपेशा पर नया टैक्‍स लगाने की सिफारिश की है. अगर ऐसा होता है तो इससे 58 साल पुराने इनकम टैक्‍स एक्‍ट में बदलाव हो जाएगा. अगर इस टास्‍कफोर्स की सिफारिशों को मान लिया जाता है, तो 10 लाख रुपये सालाना कमानेवाले को 10 फीसदी इनकम टैक्‍स देना होगा. यानि उनके हर साल 50 हजार रुपए बचेंगे. निजी आयकर के स्लैब में आमूल-चूल बदलाव प्रस्तावित किए गए हैं. इनमें 10 लाख से 20 लाख रुपये तक की सालाना निजी आय पर 20 फीसदी टैक्‍स का प्रस्ताव किया गया था.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6