&format=webp&quality=medium)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मेक इन इंडिया' पर काफी जोर दिया है (फोटो- पीटीआई).
अमेरिका और चीन के बीच जारी ट्रेड वार के बीच जानेमाने अर्थशास्त्री अरविंद विरमानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा है कि अमेरिका और चीन के बीच जारी व्यापार युद्ध से फायदा लेने के लिए भारत को ताइवान के सप्लायर्स के लिए रेड कार्पेट बिछा देना चाहिए. यानी उन्हें भारत बुलाने के लिए हर तरह की सुविधा देनी चाहिए, ताकि भारत अमेरिकी बाजार में अपनी पहुंच बढ़ा सके.
अरविंद विरमानी ने पीएम मोदी ने कहा, 'ताइवान के इलेक्ट्रॉनिक, सेमी कंडक्टर, टेलीकॉम, मैन्युफैक्चरिंग सप्लाई चेन के लिए रेड कार्पेट बिछा दीजिए. इस सुनहरे अवसर को छोड़िए मत.' दरअसर ताइवान के मीडिया में ऐसी खबरें आईं हैं कि अमेरिकी खरीदार ताइवान के सप्लायर्स से कह रहे हैं कि अमेरिका चीन में बने सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक कम्पोनेंट को नहीं खरीदेगा. इस वजह से कई मैन्युफैक्चर्स चीन से बाहर निकल रहे हैं.
अरविंद विरमानी का कहना है कि ये भारत के लिए सुनहरा अवसर है. अगर इस समय ताइवान के सप्लायर्स को सभी जरूरी सुविधाएं दी जाएं तो भारत सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक कम्पोनेंट की सप्लाई में अमेरिकी की जगह ले सकता है. इस तरह भारत में बड़ी संख्या में रोजगार तो आएंगे ही, साथ विदेशी मुद्रा भी हासिल होगी.