कोरोना के दौरान नौकरी छोड़कर शुरू की मखाना की खेती, आज सालाना कमा रहे 10-15 लाख रुपये

Success Story: कोरोना काल के दौरान लाखों लोगों की नौकरियां छूट गई थीं और कइयों ने नौकरी छोड़कर अपने गांव लौटने का फैसला किया. ऐसे ही बिहार के प्रदीप गुप्ता, एक प्रगतिशील किसान ने कोरोना महामारी के दौरान प्राइवेट नौकरी छड़कर खेती की ओर रुख किया.

1/5

ट्रेनिंग के बाद शुरू की मखाना की खेती

ट्रेनिंग के बाद शुरू की मखाना की खेती1/5

प्रखंड के कृषि तकनीकी प्रबंधक (ATM) और ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक (BTM) से मखाना की खेती की जानकारी लेने के बाद, उन्होंने अपनी जमीन पर और लीज पर ली गई जमीन पर मखाना की खेती शुरू की.

2/5

सालाना 10 से 15 लाख रुपये की कमाई

सालाना 10 से 15 लाख रुपये की कमाई2/5

आज वे मखाना की खेती से सालाना 10 से 15 लाख रुपये की कमाई कर रहे हैं. उनकी मेहनत ने न केवल उनके जीवन स्तर को सुधारने में मदद की है, बल्कि ये आसपास के अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा बने हैं.

3/5

मिथिला मखाना को मिला है GI टैग

मिथिला मखाना को मिला है GI टैग3/5

मिथिला मखाना को दिसंबर 2021 में GI टैग मिला. भारत के कुल मखाना उत्पादन में बिहार का 90% योगदान है. मखाना प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर, एक सुपरफूड माना जाता है. मखाना तालाबों और उथले जल निकायों में उगाया जाता है, जो इसके विशेष स्वाद और बनावट का कारण है.

4/5

सुपरफूड है मखाना

सुपरफूड है मखाना4/5

भारत के कुल मखाना उत्पादन में 90% योगदान बिहार का है, जो प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर इस सुपरफूड को दुनिया तक पहुंचाता है.

5/5

धान की तरह होती है मखाना की खेती

धान की तरह होती है मखाना की खेती5/5

मखाने की खेती के लिए ज्यादातर तालाबों या तालों में किया जाता है, लेकिन इसके अभाव में मखाना की खेती खेत में भी किया जा सकता है, जिसके लिए खेत में 6 से लेकर 9 इंच तक पानी जमा होने की व्यवस्था करनी होती हैं. आप चाहे तो खुद से भी एक तालाब तैयार कर मखाने के बीज की रोपाई कर सकते हैं. बीजारोपण से पहले तालाब के पानी से खरपतवार निकाल लेते है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6