Subsidy News: किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें पारंपरिक खेती के अलावा बागवानी फसलों पर फोकस कर रही है. इसके अलावा, बागवानी फसलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को सब्सिडी (Subsidy) भी दे रही है. (Image- Freepik)
1/5इसकी कड़ी में, बिहार सरकार (Bihar Government) ने किसानों को बागवानी फसलों को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. इसके लिए सरकार द्वारा चलाई गई एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत किसानों को स्ट्रॉबेरी की खेती (Strawberry Farming) पर सब्सिडी देगी. (Image- Freepik)
2/5सरकार की इस पहल से किसानों को राज्य में बागवानी फसलों की खेती का नया विकल्प मिलेगा. साथ ही बाजार में स्ट्रॉबेरी (Strawberry) की बढ़ती मांग भी पूरी होगी. (Image- Freepik)
3/5बिहार सरकार उद्यान निदेशालय, कृषि विभाग के ट्वीट के मुताबिक, एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत स्ट्रॉबेरी की खेती (Strawberry Cultivation) करने के लिए प्रति इकाई लागत का 40% अनुदान मिलेगा. (Image- Freepik)
4/5स्ट्रॉबेरी की खेती करने के लिए प्रति इकाई लागत ₹1.25 लाख प्रति हेक्टेयर रखी गई है. इस पर किसानों को 40% का अनुदान मिलेगा. यानी सरकार से 50,000 रुपये की सब्सिडी मिलेगी. किसानों को अपनी जेब से सिर्फ 75,000 रुपये खर्च करने होंगे. (Image- Freepik)
5/5अगर आप बिहार के किसान हैं और बागवानी फसलों की खेती करना चाहते हैं, तो योजना का लाभ लेने हेतु ऑनलाइन http://horticulturebihar.gov.in पर आवेदन कर सकते है. (Image- Freepik)