Government Schemes: केंद्र और राज्य सरकारें बागवानी के लिए बढ़ावा दे रही है, ताकि किसानों की आय में बढ़ोतरी हो सके. सरकार फल, फूल और सब्जियों की खेती के लिए प्रोत्साहन योजनाएं चला रही हैं. इन योजनाओं के जरिए बागवानी फसलों की खेती के लिए किसानों को सब्सिडी दी जाती है. इसी कड़ी में बिहार सरकार (Bihar Government) ने चाय, मगही पान और प्याज की खेती करने वाले किसानों को अनुदान दिया जा रहा है. (Image- Freepik)
1/4बिहार कृषि विभाग और उद्यान निदेशालय ने राज्य में प्याज, चाय और मगही पान के रकबे का विस्तार करने के लिए बंपर सब्सिडी देने की घोषणा की है. (Image- Freepik)
2/4विशेष उद्यानिक फसल योजना योजनान्तर्गत कृषकों को चाय के क्षेत्र में विस्तार, मगही पान की खेती और प्याज के क्षेत्र में विस्तार कार्यक्रम हेतु निर्धारित लागत मूल्य का 50% अनुदान दिया जाएगा. (Image- Freepik)
3/4प्याज की खेती के लिए 98,000 रुपये की अधिकतम यूनिट कॉस्ट पर 50% तक यानी 49,000 रुपये का सब्सिडी दी जाएगी. वहीं चाय की खेती के लिए 4,94,000 रुपये प्रति हेक्टेयर पर 50% सब्सिडी मिलेगी. इसके अलावा, मगही पान की खेती के लिए 70,500 रुपये प्रति 300 वर्ग मीटर के लिए 50% तक सब्सिडी यानी यूनिट कॉस्ट का अधिकतम 35,250 रुपये सब्सिडी दी जाएगी.
4/4विशेष उद्यानिकी फसल योजना के तहत आर्थिक सब्सिडी का लाभ लेने के लिए कृषि विभाग, उद्यान निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट www.horticulture.bihar.gov.in के लिंक पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए नजदीकी जिले में सहायक निदेशक, उद्यान से संपर्क करके भी आर्थिक सब्सिडी का फायदा ले सकते हैं.