Agri Business Idea: किसानों की तरक्की के लिए सरकार के साथ-साथ कृषि वैज्ञानिक (Agricultural Scientists) भी कड़ी मेहनत कर रहे हैं. इसी कड़ी में, डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के एडवांस सेंटर फॉर मशरूम रिसर्च में वैज्ञानिकों ने मशरूम का पनीर (Mushroom Paneer) तैयार किया है. (Image- Freepik)
1/6देश में मशरूम (Mushroom Farming) की खेती का चलन काफी तेजी से बढ़ा है. मशरूम से बना पनीर दूध से बने पनीर का विकल्प होगा. खास बात यह है कि इसमें मिलानट नहीं हो सकेगी. साथ ही मशरूम के सारे पौष्टिक तत्व इसमें बने रहेंगे. (Image- Freepik)
2/6कृषि वैज्ञानिक, मशरूम से बने पनीर के रंग और स्वाद के स्टैंडराइजेशन की प्रक्रिया चल रही है. यह पनीर बाजार में आने के बाद एक ओर जहां लोगों को पनीर का विकल्प मिल जाएगा. मशरूम की खपत भी बढ़ जाएगी. (Image- Freepik)
3/6बता दें कि दूध उत्पादन से लेकर पनीर बनाने तक कई तरह के केमिकल का इस्तेमाल होने लगा है. इससे इसके नुकसान भी सामने आए हैं. मशरूम के उत्पादन में किसी केमिकल का इस्तेमाल नहीं होता है. इसी तरह इससे बनने वाला पनीर भी पूरी तरह शुद्ध होगा. मशरूम के पनीर दूध के पनीर की तुलना में ज्यादा सॉफ्ट है. (Image- Freepik)
4/6मशरूम का उत्पादन बढ़ाने के साथ ही इससे तरह-तरह के प्रोडक्ट तैयार करने की दिशा में भी काम हो रहा है, ताकि मार्केटिंग में किसी तरह की दिक्कत न हो. सब्जी के लिए मशरूम की बिक्री होती है. (Image- Freepik)
5/6इसके अलावा, अदौरी, नमकीन और समोसा तैयार हो रहा है. रिसर्च सेंटर में अब मशरूम का आटा और गुलाब जामुन तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है. गुलाब जामुन पहले तैयार हो जाएगा, वहीं जल्द ही आटा भी उपबल्ध होगा. (Image- Freepik)
6/6आजकल मार्केट में हेल्दी और वीगन डाइट के प्रोडक्ट्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में मशरूम पनीर के (Mushroom Paneer Business) बनाने का बिजनेस आपको मालामाल कर सकता है. (Image- Freepik)