वित्त मंत्री ने व्यापारियों के लिए खोला पिटारा, 3 करोड़ व्यापारियों को मिलेगी पेंशन

अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के खुदरा व्यापारियों को बड़ी राहत दी है. उन्होंने अपने भाषण में कहा कि देश में डेढ़ करोड़ रुपये से कम के टर्नओवर वाले खुदरा व्यापारियों को प्रधानमंत्री कर्मयोगी मानधन पेंशन लाभ योजना का लाभ मिलेगा.
वित्त मंत्री ने व्यापारियों के लिए खोला पिटारा, 3 करोड़ व्यापारियों को मिलेगी पेंशन

व्यापारियों के लिए बजट में हुईं कई घोषणाएं (फाइल फोटो)

अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के खुदरा व्यापारियों को बड़ी राहत दी है. उन्होंने अपने भाषण में कहा कि देश में डेढ़ करोड़ रुपये से कम के टर्नओवर वाले खुदरा व्यापारियों को प्रधानमंत्री कर्मयोगी मानधन पेंशन लाभ योजना का लाभ मिलेगा. इस योजना का लाभ लेने के लिए व्यापारियों को अपना आधार कार्ड नम्बर देना होगा. साथ ही व्यापारियों को खुद ही घोषित करना होगा कि उनका कारोबार कितने का है.

आसानी से मिलगा ऋण
देश के व्यापारी काफी समय से कारोबार के लिए आसान ऋण उपलब्ध कराने की मांग करते रहे हैं. इसको ध्यान में रखते हुए वित्त मंत्री ने छोटे व्यापारियों को 59 मिनट में एक करोड़ रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराने की योजना की भी घोषणा की.

यहां देखें लाइव टीवी

Add Zee Business as a Preferred Source

नहीं देना होगा ई वे बिल
बजट में वित्त मंत्री ने कहा कि व्यापारियों को जनवरी से ई वे बिल जमा करने की जरूरत नहीं होगी. उन्होंने जनवरी से इलेक्‍ट्रोनिक इनवॉयस प्रणाली लागू हो जाएगी. इसके बाद व्यापारियों को ई वे बिल नहीं देना होगा. इलेक्‍ट्रोनिक इनवॉयस प्रणाली से इनवॉयस विवरण जारी होने के साथ ही इस केन्‍द्रीय प्रणाली में शामिल कर लिया जाएगा. इसका करदाता द्वारा रिटर्न फाइल करने से पूर्व उपयोग किया जा सकेगा।

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6