धनतेरस या दिवाली पर अगर आप सोने में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है. नरेंद्र मोदी सरकार ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की नई सिरीज शुरू की है. इस स्कीम के तहत 25 अक्टूबर तक सोने में निवेश किया जा सकता है. ये हैं इस स्कीम के फायदे.
1/5सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के जरिए सरकार लोगों को समय - समय पर सस्ता सोना खरीदने का मौका देती है. इस स्कीम में सोने की कीमत रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) तय करता है.
2/5इस बार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड सिरीज में सेाने के दाम 3835 रुपये प्रति ग्राम रखे गए हैं. अगर आप 10 ग्राम सोना खरीदते हैं तो आपको 38350 रुपये चुकाने होंगे. वहीं ऑनलाइन सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड सिरीज में निवेश करने पर आपको कीमत में 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट मिलेगी.
3/5ऐसे में आप अगर ऑनलाइन 10 ग्राम सोना खरीदते हैं तो आपको सोने के लिए 500 रुपये कम चुकाने होंगे. ऐसे में आपको सोना 37850 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से मिल जाएगा. ये बाजार में सोने की कीमत से काफी कम है. बाजार में फिलहाल सोना 39000 रुपये प्रति दस ग्राम के करीब चल रहा है.
4/5सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड सिरीज में निवेश करने पर आपको सोना फिजिकल तौर पर नहीं मिलता है. आपको गोल्ड बॉन्ड दिए जाते हैं. ऐसे में आपको सोने को बहुत अधिक संभाल कर रखने या चोरी होने की चिंता नहीं करनी पड़ती है. वहीं सोने की शुद्धता को लेकर भी कोई तनाव नहीं होता है.
5/5सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने पर आपको GST नहीं देना होता है. वहीं आपको इस स्कीम में निवेश करने पर टैक्स बेनिफिट भी मिलता है. वहीं फिजिकल सोना खरीदने पर आपको 03 फीसदी GST भी देना होता है. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड सिरीज में निवेश करने पर आपको 2.5 फीसदी का ब्याज मिलता है. जबकि एक बार सोना खरीद लेने पर उस पर हर साल कुछ नहीं मिलता.