PSU Stock कर दिया कमाल! किया 150% Dividend का ऐलान, शेयर विभाजन को भी मंजूरी; जानें Record Date

शेयर बाजार में नतीजों का सीजन (Results Season) भले की थोड़ दिनों बाद शुरू होगा. लेकिन कंपनियों का डिविडेंड (Dividend News) देने का सिलसिला जारी है. इस कड़ी में आज (27 जून) को एक और नाम जुड़ गया है.
PSU Stock कर दिया कमाल! किया 150% Dividend का ऐलान, शेयर विभाजन को भी मंजूरी; जानें Record Date

शेयर बाजार में नतीजों का सीजन (Results Season) भले की थोड़ दिनों बाद शुरू होगा. लेकिन कंपनियों का डिविडेंड (Dividend News) देने का सिलसिला जारी है. इस कड़ी में आज (27 जून) को एक और नाम जुड़ गया है. डिफेंस सेक्टर (Defence Stocks) की सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिकल्स (HAL Dividend) ने फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है. साथ ही शेयर विभाजन को भी मंजूरी दी है. बता दें कि HAL की बोर्ड मीटिंग हुई, जिसमें 150% डिविडेंड को मंजूरी मिली. साथ ही 2:1 के शेयर विभाजन (Stock Split) को मंजूरी मिली.

निवेशकों को मिलेगा तगड़ा डिविडेंड

एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक HAL ने 10 रुपए के फेस वैल्यू (HAL Face Value) पर निवेशकों के लिए 15 रुपए प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड को मंजूरी दी है. इस लिहाज से निवेशकों को 150 फीसदी का डिविडेंड प्रॉफिट होगा. हालांकि, अभी AGM में डिविडेंड को मंजूरी मिलना बाकी है. यहां मंजूरी मिलते ही 30 दिन के भीतर निवेशकों को डिविडेंड की रकम मिल जाएगी. दूसरे ऐलान के तहत बोर्ड ने शेयर विभाजन (Stock Split) को मंजूरी दी.

Add Zee Business as a Preferred Source

शेयर विभाजन के लिए रिकॉर्ड डेट फिक्स

कंपनी ने एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि 1 शेयर का विभाजन 2 शेयरों में होगा. यानी 10 रुपए के फेसवैल्यू वाला शेयर विभाजन के बाद 5 रुपए के फेस वैल्यू पर ट्रेड करेगा. शेयर विभाजन के लिए 29 सितंबर, 2023 को रिकॉर्ड डेट (Record Date) फिक्स किया गया है. हालांकि, इसे AGM में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी मिलना बाकी है. बोर्ड मीटिंग के बाद शेयर करीब आधे फीसदी की गिरावट के साथ BSE पर 3684 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6