Amul के प्रोडक्ट्स खरीदने वाले ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, तैयार है 1500 करोड़ रुपए का मेगा प्लान

कंपनी अगले दो साल में दूध प्रोसेसिंग प्लांट लगाने पर 1,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी. इसके अलावा 500 करोड़ रुये नए प्रॉडक्ट मसलन खाद्य तेल की सुविधाओं पर खर्च किए जाएंगे.
Amul के प्रोडक्ट्स खरीदने वाले ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, तैयार है 1500 करोड़ रुपए का मेगा प्लान

नए कारोबार के बारे में अमूल ने मिठाई बनानी भी शुरू कर दी है. इसके लिए बेकरी प्रोडक्ट का उत्पादन भी शुरू किया गया है. (फोटो - ऑफिशियल वेबसाइट)

देश का सबसे जाना-पहचाना डेयरी ब्रांड अमूल (Amul) बड़े इन्वेस्टमेंट की तैयारी में है. अमूल ब्रांड की पैरेंट कंपनी गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ लिमिटेड (GCMMF) ने अगले दो साल में 1,500 करोड़ रुपये का निवेश करने की अनाउंसमेंट की है. जीसीएमएमएफ अमूल ब्रांड नाम से कई प्रोडक्ट बेचती है. पीटीआई की खबर के मुताबिक, जीसीएमएमएफ के एमडी आर एस सोढ़ी ने कहा कि कंपनी अगले दो साल में दूध प्रोसेसिंग प्लांट लगाने पर 1,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी. इसके अलावा 500 करोड़ रुपये नए प्रोडक्ट मसलन खाद्य तेल की सुविधाओं पर खर्च किए जाएंगे.

सोढ़ी ने कहा कि जीसीएमएमएफ (Gujarat Co-operative Milk Marketing Federation Ltd.) को चालू वित्त वर्ष में रेवेन्यू में 12 से 15 प्रतिशत बढ़ोतरी की उम्मीद है. बीते वित्त वर्ष में कंपनी की इनकम 38,550 करोड़ रुपये रही थी. उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के बावजूद में हमें इनकम में अच्छी बढ़ोतरी की उम्मीद है. इसकी वजह यह है कि ब्रांडेड फूड प्रोडक्ट की डिमांड में इजाफा हुआ है.

सोढ़ी ने बताया कि कंपनी अगले दो साल में अलग-अलग राज्यों में डेयरी प्लांट लगाने पर करीब 1,000 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट करेगी. उन्होंने कहा कि हम अपनी प्रोसेसिंग कैपेसिटी को 380 लाख लीटर लीटर प्रतिदिन से बढ़ाकर 420 लाख लीटर प्रतिदिन करेंगे. नए कारोबार के बारे में सोढ़ी ने कहा कि अमूल ने मिठाई बनानी भी शुरू कर दी है. इसके लिए बेकरी प्रोडक्ट का उत्पादन भी शुरू किया गया है.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:

उन्होंने कहा कि जीसीएमएमएफ फूड ऑयल और आलू प्रोसेसिंग सेगमेंट में भी उतर गई है. इसके पीठे मकसद गुजरात और दूसरे राज्यों के किसानों की इनकम बढ़ाना है. उन्होंने कहा कि फूड ऑयल का मार्केटिंग नए ब्रांड ‘जन्मय’ के नाम से किया जाएगा. उन्होंने बताया कि इसके तहत मूंगफली तेल, बिनौला तेल, सूरजमुखी तेल, सरसों तेल और सोयाबीन तेल का प्रोडक्शन किया जाएगा. सोढ़ी ने कहा कि फूड ऑयल बेकरी और आलू प्रोसेसिंग के लिए हमारे पास पहले से कुछ प्लांट हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6