&format=webp&quality=medium)
Ambuja Cements Q3 Results: अदानी ग्रुप की एक और कंपनी अंबुजा सीमेंट ने दिसंबर तिमाही के लिए रिजल्ट का ऐलान किया है. तीसरी तिमाही में कंपनी का रिजल्ट शानदार रहा. प्रॉफिट में सालाना आधार पर 46.4 फीसदी की तेजी दर्ज की गई और यह 252 करोड़ रुपए से बढ़कर 369 करोड़ रहा. रेवेन्यू 10.5 फीसदी के उछाल के साथ 4128.5 करोड़ रहा. EBITDA यानी ऑपरेशनल इनकम में 6.8 फीसदी की तेजी दर्ज की गई और यह 626 करोड़ रही. मार्जिन में भी 10 बेसिस प्वाइंट्स का सुधार आया है. यह 15.2 फीसदी से बढ़कर 15.3 फीसदी रहा.
रिजल्ट के बाद Ambuja Cements का शेयर 1.13 फीसदी के उछाल के साथ 384 रुपए के स्तर पर बंद हुआ. 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 598 रुपए और न्यूनतम स्तर 274 रुपए है. बीते एक हफ्ते में इस स्टॉक में करीब 5 फीसदी की गिरावट आई है. आज लगातार चौथे दिन अंबुजा सीमेंट का शेयर तेजी के साथ बंद हुआ है.
24 जनवरी को अदानी ग्रुप को लेकर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आई थी. उसके बाद से इस स्टॉक में अच्छा करेक्शन दिखा था. यह स्टॉक 500 रुपए के स्तर से 330 रुपए के स्तर तक फिसला था. हिंडनबर्ग इफेक्ट के कारण इस सीमेंट स्टॉक में करीब 35 फीसदी का करेक्शन आया. हालांकि, बीते चार कारोबारी सत्रों में यह उस स्तर से करीब 17 फीसदी मजबूत हो चुका है.
आज Adani Port ने भी दिसंबर तिमाही के लिए रिजल्ट (Adani Port Q3 Results) का ऐलान किया है. कंपनी के कंसोलिडेटेड मुनाफे में गिरावट आई है. दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर अदानी पोर्ट का मुनाफा (Adani Port Profit) 1472 करोड़ रुपए से घटकर 1320 करोड़ रुपए रहा. सालाना आधार पर इसमें 16 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. कंसोलिडेटेड इनकम 3739 करोड़ से बढ़कर 4790 करोड़ रही.
Adani Port के रेवेन्यू में 17.5 फीसदी की तेजी आई और यह 4072 करोड़ से बढ़कर 4786 करोड़ रहा. EBITDA 3.7 फीसदी उछाल के साथ 2695 करोड़ रहा. मार्जन में 770 बेसिस प्वाइंट्स की बड़ी गिरावट दर्ज की गई. यह 64 फीसदी से घटकर 56.3 फीसदी रहा. कंपनी का रिजल्ट बाजार के अनुमान से कमजोर रहा. मार्जिन में उम्मीद से ज्यादा गिरावट रही.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें