RBI के फैसले से कितनी कम होगी आपकी होम, ऑटो और पर्सनल लोन EMI? यहां देखिए
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी क्रेडिट पॉलिसी में रेपो रेट 0.25 फीसदी घटाकर 5.75 फीसदी कर दिया है. अब बैंकों को आरबीआई की ओर से जरूरत पड़ने पर सस्ती दर पर कर्ज मिलेगा.
बैंक अगर इसका फायदा अपने ग्राहकों को देंगे तो निश्चित तौर पर आपकी ईएमआई कम हो जाएगी. (फोटो: रॉयटर्स)
बैंक अगर इसका फायदा अपने ग्राहकों को देंगे तो निश्चित तौर पर आपकी ईएमआई कम हो जाएगी. (फोटो: रॉयटर्स)
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी क्रेडिट पॉलिसी में रेपो रेट 0.25 फीसदी घटाकर 5.75 फीसदी कर दिया है. अब बैंकों को आरबीआई की ओर से जरूरत पड़ने पर सस्ती दर पर कर्ज मिलेगा. बैंक अगर इसका फायदा अपने ग्राहकों को देंगे तो निश्चित तौर पर आपकी ईएमआई कम हो जाएगी.
फ्लोटिंग रेट वाले लोन की ब्याज दरों में भी कमी आएगी. आरबीआई के रेपो रेट कम करने के फैसले के बाद आपके होम, ऑटो और पर्सनल लोन की EMI कितनी कम होगी. आइये जानते हैं.
TRENDING NOW
20 साल के होम लोन की EMI
राशि | पहले (9.55%) | अब (9.30%) |
20 लाख | 18708 रुपए | 18382 रुपए |
30 लाख | 28062 रुपए | 27573 रुपए |
50 लाख | 46770 रुपए | 45955 रुपए |
5 साल के ऑटो लोन की EMI
राशि | पहले (9.3%) | अब (9.05%) |
5 लाख | 10452 रुपए | 10391 रुपए |
10 लाख | 20904 रुपए | 20783 रुपए |
15 लाख | 31356 रुपए | 31174 रुपए |
3 साल के पर्सनल लोन की EMI
राशि | पहले (12.50%) | अब(12.25%) |
2 लाख | 6690 रुपए | 6667 रुपए |
3 लाख | 10036 रुपए | 10000 रुपए |
5 लाख | 16726 रुपए | 16667 रुपए |
नोट: अभी सिर्फ आरबीआई ने रेपो रेट में कटौती का ऐलान किया है. बैंकों ने अभी ऐलान नहीं किया है.
TAGS:
Written By:
शुभम् शुक्ला
Updated: Thu, Jun 06, 2019
02:52 PM IST
02:52 PM IST
नई दिल्ली
ट्रेंडिंग न्यूज़