Savings Bank Account बंद करने पर लगता है कितना चार्ज? जानिए 5 बड़े बैंकों में क्या है Fees

कई बार ग्राहक को लगता है कि उन्हें अपना सेविंग्स बैंक अकाउंट बंद करवा देना चाहिए. अब सवाल ये है कि अकाउंट खोलने का तो कोई पैसा नहीं लगता है, लेकिन क्या बंद करने पर कोई चार्ज (Account Closing Charge) देना होता है?
Savings Bank Account बंद करने पर लगता है कितना चार्ज? जानिए 5 बड़े बैंकों में क्या है Fees

अगर आप एक बड़े निजी बैंक में अकाउंट (Savings Bank Account) खोलना चाहते हैं तो आपको कुछ चार्ज से लेकर मिनिमम बैलेंस (Minimum Balance) तक बहुत कुछ ध्यान रखना होता है. कई बार चार्ज ज्यादा होने लगते हैं तो कुछ लोग सोचते हैं कि इससे अच्छा अकाउंट बंद ही करवा देते हैं. कुछ लोग जब नौकरी बदलते हैं और नई कंपनी में दूसरा अकाउंट खुलवा लेते हैं तो उनका पुराना सैलरी अकाउंट (Salary Account) सेविंग्स अकाउंट में बदल जाता है और उस पर कई चार्ज लगने लगते हैं. ऐसे में भी कई बार ग्राहक को लगता है कि उन्हें अपना अकाउंट बंद करवा देना चाहिए. अब सवाल ये है कि अकाउंट खोलने का तो कोई पैसा नहीं लगता है, लेकिन क्या बंद करने पर कोई चार्ज (Account Closing Charge) देना होता है?

अगर कुछ बड़े बैंकों की वेबसाइट चेक करें तो पता चलता है कि वहां पर अकाउंट बंद करने का कुछ चार्ज लगता है. आइए जानते हैं इसके बारे में.

1- HDFC bank

Add Zee Business as a Preferred Source

अगर आप अपना एचडीएफसी का अकाउंट बंद करना चाहते हैं तो अलग-अलग सूरतों में इसका चार्ज अलग-अलग है. अगर अकाउंट खोले जाने के 14 दिन के अंदर आप अकाउंट बंद कराते हैं तो आपको कोई चार्ज नहीं देना होगा. वहीं अगर आप 15 दिन से लेकर 12 महीने के बीच अपना अकाउंट बंद कराते हैं तो आपको 500 रुपये का चार्ज चुकाना होगा. वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 300 रुपये देने होंगे. वहीं 12 महीने के बाद अगर आप बैंक अकाउंट बंद करते हैं तो भी आपको कोई चार्ज नहीं चुकाना होगा.

2- SBI

भारतीय स्टेट बैंक की तरफ से भी एक साल के बाद अपना अकाउंट बंद करवाने पर कोई चार्ज नहीं लिया जाता है. वहीं शुरुआती 14 दिनों में अकाउंट बंद कराने पर भी कोई चार्ज नहीं लगता है. अगर आप 15 दिन से 1 साल के बीच अपना अकाउंट बंद कराते हैं तो आपको क्लोजिंग फीस 500 रुपये और जीएसटी चुकाना होगा.

3- ICICI Bank

अगर आप अपना ICICI Bank अकाउंट शुरुआत 30 दिनों के अंदर बंद कराते हैं तो आपको कोई पैसे नहीं देने होंगे. वहीं 31 दिन से 1 साल के बीच अकाउंट बंद कराने पर आपको 500 रुपये की क्लोजिंग फीस जीएसटी के साथ चुकानी होगी. साल भर बाद अकाउंट बंद कराने पर आपको कोई चार्ज नहीं चुकाना होगा.

4- Canara Bank

अगर आप Canara Bank के अपने सेविंग्स अकाउंट को बंद कराते हैं तो शुरुआती 14 दिनों में आपको कोई पैसे नहीं चुकाने होंगे. 14 दिन से 1 साल के बीच अकाउंट बंद कराने पर आपको 200 रुपये की क्लोजिंग फीस जीएसटी के साथ चुकानी होगी. वहीं अगर आप 1 साल के बाद अपना अकाउंट बंद कराते हैं तो आपको 100 रुपये क्लोजिंग फीस जीएसटी के साथ चुकाने होंगे.

5- Punjab and Sindh Bank

पंजाब एंड सिंध बैंक में सेविंग्स अकाउंट बंद कराने पर भी शुरुआती 14 दिनों में कोई चार्ज नहीं लगेगा. वहीं 15 दिन से लेकर 12 महीने तक के बीच अकाउंट बंद कराने पर आपको 300 से 500 रुपये के बीच क्लोजिंग फीस चुकानी होगी.

कैसे बंद कराते हैं बैंक अकाउंट?

अपना बैंक अकाउंट बंद कराने के लिए आपको बैंक के ब्रांच मैनेजर को एक पत्र लिखना होता है. आपको उसमें अकाउंट बंद कराने की वजह लिखनी होगी. साथ ही आपको पासबुक, चेकबुक और डेबिट कार्ड भी कंपनी को वापस करना होगा. बैंक की तरफ से आपको एक बैंक अकाउंट क्लोजिंग फॉर्म दिया जाएगा. आपको इस फॉर्म को भरकर उस पर साइन करना होगा. बैंक अकाउंट बंद कराने के लिए अधिकतर बैंकों में खुद ही जाना होता है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6