&format=webp&quality=medium)
SBI (State Bank of india) अपने ग्राहकों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से मोबाइल नंबर लिंक कराने की सुविधा देता है.
आजकल बैंक में मोबाइल नंबर अपडेट (sbi online) होना बहुत ही जरूरी है. अगर आपका मोबाइल नंबर बैंक (sbi mobile banking) खाते के साथ अपडेट होता है तो आपको घर बैठे सभी जानकारी मिल जाती हैं. एसबीआई में खाता रखने वाले ग्राहकों ने अगर अभी तक अपने मोबाइल नंबर को अपडेट नहीं कराया है तो अब आप इसको काफी आसानी से करा सकते हैं. SBI (State Bank of india) अपने ग्राहकों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से मोबाइल नंबर लिंक कराने की सुविधा देता है. आइए आपको बताते हैं कि आप कैसे अपने मोबाइल नंबर को लिंक करा सकते हैं-
ऑफलाइन कैसे कराएं अपडेट
अगर आप ऑफलाइन अपने नंबर को अपडेट कराना चाहते हैं तो आपको बैंक की ब्रांच में जाकर एप्लीकेशन देनी होगी. इसके साथ ही आपको अपना पहचान पत्र या आईडी प्रूफ भी देना होगा. एप्लीकेशन देने के एक या दो दिन के बाद बैंक में आपका नंबर लिंक हो जाएगा. आपको बता दें मोबाइल नंबर को अपडेट करने का पूरा प्रोसेस बैंक की ओर से वीडियो जारी करके भी बताया गया है.
ऑनलाइन कैसे अपडेट कराएं नंबर
इसके अलावा अगर आप नंबर को ऑनलाइन अपडेट कराना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ये प्रोसेस फॉलो करना होगा-
मोबाइल ऐप से करें लिंक
घर बैठे मिल जाती है सभी जानकारी
बैंक ने बताया कि मोबाइल नंबर लिंक कराने या नया नंबर अपडेट कराने की सुविधा से ग्राहकों को काफी फायदा होता है. ग्राहकों को बैंक की सभी जानकारी घर बैठे मैसेज पर ही मिल जाती है.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:
OTP बेस्ड ATM विदड्रॉल सुविधा
इसके अलावा SBI अपने ग्राहकों को 1 जनवरी 2020 से OTP बेस्ड ATM विदड्रॉल की सुविधा भी दे रहा है. इस सुविधा के बाद आप एटीएम से पैसे तब ही निकाल सकते हैं जब आप ओटीपी को एंटर करेंगे. इस सुविधा का लाभ ग्राहक तभी ले सकता है, जब ग्राहक का मोबाइल नंबर SBI में रजिस्टर होगा. इसलिए आप जल्द ही अपना नंबर अपडेट करा लें.