&format=webp&quality=medium)
(Source: PTI)
SBI Interest Rate: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के कस्टमर्स के लिए 15 अगस्त से लोन महंगा हो गया है. SBI ने सोमवार को अपनी बेंचमार्क उधार दरों को 50 बेसिस प्वाइंट्स या 0.5 फीसदी तक बढ़ा दिया है. इससे बैंक के कस्टमर्स के लिए लोन की EMI महंगी हो जाएगी. बता दें कि RBI ने अभी महीने की शुरुआत में ही तीसरी बार ब्याज दरों में इजाफा किया है.
बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, बाहरी बेंचमार्क आधारित उधार दर (EBLR) और रेपो-लिंक्ड उधार दर (RLLR) में 50 आधार अंकों की वृद्धि की गई है, जबकि फंड की सीमांत लागत-आधारित उधार दर (MCLR) में बढ़ोतरी सभी अवधि में 20 आधार अंक है. नई दरें 15 अगस्त से 2022 से लागू हैं.
होम लोन और ऑटो लोन सहित किसी भी प्रकार का लोन देते समय बैंक EBLR और RLLR पर क्रेडिट जोखिम प्रीमियम (CRP) जोड़ते हैं. SBI का EBLR बढ़कर 8.05 प्रतिशत और RLLR समान 50 आधार अंक बढ़कर 7.65 प्रतिशत हो गया.
कर्ज की दरों में इस संशोधन के साथ एक साल वाले MCLR पहले के 7.50 फीसदी से बढ़कर 7.70 फीसदी हो गया, जबकि दो साल के लिए यह पहले से बढ़कर 7.90 फीसदी और तीन साल के लिए 8 फीसदी हो गया. ज्यादातर कर्ज एक साल की एमसीएलआर दर से जुड़े होते हैं.
ब्याज दरों में इस इजाफे के साथ जिन उधारकर्ताओं के लिए EMI बढ़ जाएगी, जिन्होंने MCLR, EBLR या RLLR पर लोन लिया होगा.