PNB ने महंगा किया कर्ज, 0.05% की दर से बढ़ाई ब्याज दरें, यहां जानिए लेटेस्ट रेट
PNB Interest Rate Hike: पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने भी ब्याज दरों में इजाफा किया है. बैंक ने स्टॉक मार्केट एक्सचेंज BSE को इस बात की जानकारी दी है.
PNB Interest Rate Hike: अगर आप पंजाब नेशनल बैंक के कंज्यूमर हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की है. दरअसल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) की ओर से रेपो रेट की दरों को बढ़ाने के बाद अब कमर्शियल और सरकारी बैंक अपनी ब्याज की दरों को बढ़ा रहे हैं. हाल ही में पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने भी ब्याज दरों में इजाफा किया है. बैंक ने स्टॉक मार्केट एक्सचेंज BSE को इस बात की जानकारी दी है. बता दें कि बैंक ने मार्जिनल कॉस्ट लैंडिंग रेट (MCLR) में बढ़ोतरी की है और ये नई दरें 1 सितंबर से लागू हो जाएंगी. यानी कि 1 सितंबर से पंजाब नेशनल बैंक से लोन लेना महंगा हो जाएगा.
BSE को दी जानकारी
बता दें कि पंजाब नेशनल बैंक ने स्टॉक मार्केट एक्सचेंज को मार्जिनल कॉस्ट लैंडिंग रेट में इजाफा करने की जानकारी दी है. पंजाब नेशनल बैंक ने ब्याज दरों में 0.05 फीसदी यानी कि 5 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया है. आइए जानते हैं कि पंजाब नेशनल बैंक ने सभी टेन्योर के लिए ब्याज दरों में कितना इजाफा किया है.
ये हैं बैंक की नई ब्याज दरें
MCLR टेन्योर | मौजूदा | नई दरें |
ओवरनाइट | 7.00% | 7.05% |
1 महीना | 7.05% | 7.10% |
3 महीना | 7.15% | 7.20% |
6 महीना | 7.35% | 7.40% |
1 साल | 7.65% | 7.70% |
3 साल | 7.95% | 8.00% |
इन बैंकों ने भी बढ़ाई थी ब्याज दरें
TRENDING NOW
रेपो रेट बढ़ने के बाद आरबीएल बैंक ने एमसीएलआर में 20 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की थी. इसके अलावा इंडसइंड बैंक ने MCLR में 15-30 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की थी. वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने अलग-अलग अवधि वाले कर्ज के लिए कोष की सीमान्त लागत (MCLR) आधारित ऋण दर में 0.20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की थी.
09:21 AM IST