&format=webp&quality=medium)
PM Jandhan Account: मोदी सरकार की तरफ से जारी जनधन योजना (PM Jan Dhan Yojana) बड़े ही काम की योजना है. इसकी शुरुआत साल 2014 में की गई थी, जिससे गरीबों तक बैंकिंग सुविधाओं (Banking services) का फायदा पहुंचाया जाता है. ये योजना फायदेमंद तो है कि साथ हीस इस गरीबों को कई सुविधाओं का फायदा मिलता है. कोई भी गरीब इस योजना के तहत अपना इसमें अकाउंट खुलवा सकता है. अब तक कुल मिलाकर 46.95 करोड़ लोग इस योजना के तहत अकाउंट खुलवा चुके हैं. अगर आप भी इस योजना में अकाउंट ओपन कराकर 1.30 लाख रुपए तक का फायदा लेना चाहते हैं, तो जल्द खुलवाएं. आइए जानते हैं पूरा प्रोसेस.
इस योजना के तहत अकाउंट होल्डर्स को 2 तरह के इंश्योरेंस की सुविधा प्राप्त होती है. इसमें पहला दुर्घटना बीमा यानी एक्सीडेंट इंश्योरेंस (accident insurance) है और दूसरा जनरल इंश्योरेंस (general insurance) है. अकाउंटहोल्डर्स को इसके जरिए 1,00,000 रुपए का दुर्घटना बीमा दिया जाता है. साथ में 30,000 रुपए का जनरल इंश्योरेंस दिया जाता है. इस तरह आपको पूरे 1.30 लाख रुपए का फायदा मिलता है. बता दें अगर किसी स्थिती में अकाउंटहोल्डर का एक्सीडेंट हो जाता है, तो उसे 30,000 रुपए दिए जाते हैं. अगर हादसे में अकाउंट होल्डर की मौत हो जाती है, तो उसके परिजनों को एक लाख रुपए दिए जाते हैं.
अगर आप जन धन अकाउंट खुलवाते हैं, तो आपको कई अधिक फायदे मिलते हैं. इसमें आप जो अमाउंट डिपॉजिट कराते हैं, उस पर इंट्रस्ट मिलता है. साथ में 1 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा कवर मिलता है. इसकी खास बात ये है कि इसमें मिनिमम बैलेंस रखने का कोई झंझट नहीं है. साथ ही 10 हजार रुपए तक ओवरड्राफ्ट की सुविधा भी मिलती है. कैश निकालने और शॉपिंग के लिए Rupay Card भी मिलता है. इसके अलावा ग्राहकों को जनरल इंश्योरेंस का भी बेनिफिट मिलता है. यह अकाउंट जीरो बैलेंस के साथ खुलवाया जा सकता है.