भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने सभी ग्राहकों को रिमोट एक्सेस मोबाइल घोटाले से सावधान किया है. बैंक की ओर से ट्वीट करके ग्राहकों को जानकारी दी गई है कि रिमोट एक्सेस मोबाइल घोटाले के तहत ऑनलाइन ठगी करने वाले, ग्राहकों को कॉल करने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए ग्राहक से उसका वॉलेट या बैंक अकाउंट की केवाईसी पूरी न होने या डेबिट कार्ड ब्लॉक होने की बात कहते हैं, और ग्राहक से एक ऐप डाउलोड करने को कहते हैं. अगर ग्राहक ऐप डाउनलोड कर लेता है तो उसके देखते देखते ठग ग्राहक के फोन या सिस्टम की स्क्रीन को हैक कर उस पर नियंत्रण कर लेते हैं.एक बार फोन पर कंट्रोल करने के बाद ठग ग्राहक के सभी क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके ग्राहक के फोन पर आए ओटीपी को देख कर बैंक खाते से सारे पैसे उड़ा देते हैं.
1/5
2/5
3/5बैंक की ओर से ग्राहकों को किसी और बैंक का एटीएम इस्तेमाल करते समय बेहद सावधान रहने को कहा है. बैंक ने कहा है कि जिन ग्राहकों के खाते से ATM Cards क्लोन (cloned ATM Cards) करके पैसे निकाले गए हैं उन्हें उनके पैसे जल्द से जल्द मिल सकें इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं. साथ ही बैंक ने ग्राहकों को एटीएम इस्तेमाल करते समय कुछ सिक्योरिटी टिप्स (Security tips) को ध्यान में रखने की बात कही है.
4/5नियमित तौर पर अपने एटीएम कार्ड का पिन बदलें एटीएम से पैसे निकालते समय या किसी तरह का ट्रांजेक्शन करते समय सबसे पहले यह देख लें कि स्क्रीन पर वेलकम मैसेज आ गया है. एटीएम का पिन गोपनीय होता है इसलिए ध्यान रखें कि पिन डालते वक्त आसपास में कोई नहीं हो. एटीएम ट्रांजेक्शन पूरा होने के बाद वेलकम स्क्रीन आने तक का इंतजार करें. अगर आपने पैसे निकाले हैं तो चेक करें कि बैंक खाते से लिंक्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस आया है या नहीं.
5/5एटीएम के आसपास संदिग्ध लोगों से सावधान रहें. अगर कोई बातचीत में उलझाना चाहें तो संभल जाएं. हो सकता है वही व्यक्ति आपके जाने के बाद आपका अकाउंट साफ करने वाला हो. अगर एटीएम में कार्ड डालने का स्लॉट कुछ अलग सा दिखे तो संभल जाइए. हो सकता है कोई डिवाइस अलग से आपके कार्ड को रीड करने के लिए लगाई गई हो. अगर, आपके अकाउंट से पैसे कटने का एसएमएस आता है और यह ट्रांजेक्शन आपने नहीं किया है तो इसकी सूचना तत्काल अपने बैंक को दें. एटीएम में पिन डालने और सारी जानकारी देने के बाद भी कैश नहीं निकला या स्क्रीन पर 'कैश नहीं है' का मैसेज नहीं आता है तो बैंक को इसकी सूचना दें.