SBI इलेक्ट्रानिक उत्पादों पर भी देगा सस्ता लोन, इस कंपनी के साथ किया समझौता

भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) इलेक्ट्रानिक उत्पादों को फाइनेंस करने के क्षेत्र में भी बड़ा कदम बढ़ाया है. कंपनी ने इलेक्ट्रानिक उत्पाद बनाने वाली कंपनी रियलमी (Realme) के उत्पादों को फाइनेंस करने के लिए कंपनी से समझौता किया है. कंपनी के हुए बैंक के इस समझौते के तहत SBI रियलमी के उत्पादों के लिए फाइनेंस उपलब्ध कराएगी. SBI’s electronic lending product (e-DFS) स्कीम के तहत बैंक रियलमी के उत्पादों की बिक्री के लिए कम ब्याज दरों, बिना मार्जिन और आसान शर्तों पर फाइनेंस उपलब्ध कराएगा. SBI के MD (Retail & Digital Banking) पीके गुप्ता के मुताबिक realme से हुए इस समझौते से कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर्स और डीलर्स के नेटवर्क को इनवेंट्री खत्म करने में मदद मिलेगी. बैंक बेहद सस्ती दरों पर इन उत्पादों को फाइनेंस करेगा.

 

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6