SBI Contact Centre: भारतीय स्टेट बैंक के कस्टमर्स के लिए एक अच्छी खबर है. आपको अब बस एक डायल पर बैंक से जुड़ी कई सर्विसेज घर बैठे मिलेंगी. इसके लिए आपको SBI के कॉन्टैक्ट सेंटर पर कॉल करना होगा. SBI ने दो नए कॉन्टैक्ट नंबर 1800 1234 और 1800 2100 शेयर किया. बैंक के कस्टमर्स के लिए यह सुविधा 24 घंटे चालू रहेंगी, जहां बैंक की तरफ से विभिन्न मुद्दों पर असिस्टेंस मिलेगी. SBI इसके लिए ग्राहकों से कोई शुल्क नहीं लेता है.
1/5SBI कस्टमर्स बस एक कॉल से अपना अकाउंट बैलेंस जान सकते हैं. इसके साथ ही उन्हें अपने लास्ट पांच ट्रांजैक्शन की भी जानकारी मिल जाएगी.
2/5अगर आपका Debit/Credit कार्ड चोरी हो गया है या खो गया है या फिर किसी अन्य वजह से उसे बंद कराना हो, तो भी आप बड़ी आसानी से इसे घर बैठे बस एक नंबर डायल कर ब्लॉक करना सकते हैं.
3/5SBI के कस्टमर्स घर बैठे अपने लिए नया चेक बुक ऑर्डर कर सकते हैं और उसका स्टेटस भी ट्रैक कर सकते हैं.
4/5SBI बैंक कस्टमर्स घर बैठे ईमेल के जरिए TDS या डिपॉजिट इंटरेस्ट सर्टिफिकेट पा सकते हैं. इसके लिए आपको SBI के कॉन्टैक्ट सेंटर पर कॉल करना होगा.
5/5कस्टमर्स SBI के कॉन्टैक्ट सेंटर पर कॉल करके अपने लिए नया ATM कार्ड भी अप्लाई कर सकते हैं.