SBI credit card offers: अगर आपके पास एसबीआई का क्रेडिट कार्ड (SBI credit card) है तो आप जून महीने में खरीदारी पर शानदार ऑफर्स का फायदा ले सकते हैं. इनमें आप शानदार कैशबैक के साथ एलईडी टीवी (TV) खरीद सकते हैं. साथ ही आप एसी पर कैशबैक ले सकते हैं. अमेजन पर लगने वाली सेल में छूट पा सकते हैं. जून में एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर किस तरह के मिलेंगे ऑफर्स (SBI credit card offers 2022), यहां जान लेते हैं.
1/5एसबीआई क्रेडिट कार्ड से मित्सुबिशी की एयर कंडीशनर यानी AC खरीदने पर कस्टमर्स को 5 प्रतिशत का कैशबैक मिर रहा है. यह ऑफर 30 जून 2022 तक है. ध्यान रहे यह ऑफर सिर्फ ईएमआई ट्रांजैक्शन पर लागू है. इसमें मैक्सिमम कैशबैक 2500 रुपये है.
2/5एसबीआई क्रेडिट कार्ड से आगामी 1-3 जून के बीच लगने वाली Amazon Super Value Days सेल में खरीदारी पर 10 प्रतिशत का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा. आपको कम से कम 2500 रुपये की शॉपिंग करनी होगी औऱ मैक्सिमम डिस्काउंट 300 रुपये मिलेगा.
3/5अगर आप एसबीआई क्रेडिट कार्ड से फ्लेक्सीपे खरीदारी करते हैं तो आपको कम ब्याज चुकाना होगा और प्रोसेसिंग फीस भी 100 प्रतिशत माफ कर दिया जाएगा. फ्लेक्सीपे खरीदारी पर यह ऑफर 15 जून 2022 तक वैलिड है.
4/5अगर आपके पास एसबीआई का क्रेडिट कार्ड है तो आप 20 हजार रुपये तक के कैशबैक पर सोनी ब्रांड का टीवी खरीद सकते हैं. यह ऑफर 30 जून 2022 तक वैलिड है. हालांकि इस ऑफर के तहत प्रति कार्ड एक बार ही खरीदारी कर सकते हैं. इसमें चुनिंदा टीवी पर 10 प्रतिशत का कैशबैक ऑफर किया जा रहा है.
5/5अगर आप ऑनलाइन स्टोर RG Cellulars पर खरीदारी करते हैं तो आपको 7.5 प्रतिशत तक का कैशबैक मिल सकता है. यह ऑफर 20 जून 2022 तक वैलिड है. इसमें मैक्सिमम कैशबैक 2000 रुपये प्रति कार्ड मिलेगा.