अगर आप हर महीने अच्छी कमाई के बारे में सोच रहे हैं तो एसबीआई (State Bank of india) आपके लिए एक खास स्कीम लेकर आया है. इस स्कीम के जरिए आप हर महीने अच्छी कमाई कर सकते हैं. कोई भी ग्राहक अगर इस स्कीम में पैसा लगाता है तो उसको हर महीने एक फिक्स्ड इनकम (Fixed Monthly Income) होती रहेगी. आइए आपको एसबीआई की इस खास स्कीम के बारे में डिटेल में बताते हैं-
1/5भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने इस स्कीम को एन्युटी डिपॉजिट स्कीम (SBI Annuity Deposit Scheme) नाम दिया है. इस स्कीम में ग्राहकों को बैंक में एकमुश्त राशि जमा करनी होती है. इसके बाद बैंक उस राशि पर मिलने वाले ब्याज को जोड़ कर एक एक निश्चिम समय अवधि के बाद ग्राहक को हर महीने एक निश्चिम रकम देना शुरू कर देता है. जब आपका खाता खुले हुए एक महीने का समय हो जाता है तो बैंक आपके खाते में ब्याज की राशि की क्रेडिट कर देता है.
2/5SBI के एन्युटी डिपॉजिट स्कीम (SBI Annuity) में अधिकतम डिपॉजिट करने की कोई भी लिमिट नहीं है. वहीं, न्यूनतम आपको 25000 रुपए जमा करने ही होंगे.
3/5SBI एन्युइटी स्कीम पर आपको उतना ही ब्याज मिलता है जितना कि FD पर मिलता है. इस स्कीम में आप जितने दिनों के लिए पैसा जमा करते हैं. आपको सिर्फ उतने दिनों का ब्याज ही दिया जाता है. SBI की ओर से हाल ही में जारी की गई नई FD की दरों के तहत 3 से 10 साल तक के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.25 फीसद ब्याज दिया जा रहा है. वहीं, 36 महीने, 60 महीने, 84 महीने या 120 महीने के लिए SBI एन्युटी डिपॉजिट स्कीम पर 6 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है.
4/5SBI एन्युटी डिपॉजिट स्कीम में आप 3 से 5 साल, 7 साल और 10 साल तक के लिए पैसा लगा सकते हैं. यानी आपके पास इस स्कीम में मैच्योरिटी के कई ऑप्शन होते हैं. इसके अलावा इस स्कीम में चलते हुए किन्हीं कारणों से खाता धारक की मृत्यु हो जाती है तो मैच्योरिटी पर इस स्कीम का पैस उस खाते के नॉमिनी को दे दिया जाता है.
5/5इसके अलावा बैंक इस स्कीम पर आपको नॉमिनेशन की सुविधा भी देता है. इसके अलावा अकाउंटहोल्डर कुछ स्पेशल कंडीशन में जमा पैसे का 75 फीसदी तक लोन या ओवरड्राफ्ट भी ले सकता है. इस लोन की मंजूरी बैंक के ब्रांच मैनेजर के द्वारा दी जाएगी.