ऑनलाइन ठगों से बचने के लिए अपनाएं ये ज़बरदस्त उपाय, अकाउंट में पैसा रहेगा सुरक्षित

जमाना बेशक डिजिटल हो गया है, लेकिन इसके दुरुपयोग और धोखाधड़ी में भी भारी बढ़ोतरी होती जा रही है. दुनियाभर में यह बड़ी चुनौती बन गई है. खासकर ऑनलाइन बैंकिंग (Online Banking) के मामले में बेहद सावधान रहने की जरूरत है. आपकी एक लापरवाही आपका पूरा अकाउंट खाली करा सकती है. ऑनलाइन पैसों के लेन-देन या ट्रांसफर के मामले में यूजर्स को तकनीक के तौर पर जानकारी रखनी चाहिए. इससे धोखाधड़ी से बच सकते हैं.