आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 लाख करोड़ रुपये की योजनाओं का ऐलान किया था. इस पैकेज में गरीब-मजदूर वर्ग, किसान और महिलाओं का विशेष ध्यान रखा गया है.
1/7सरकार ने महिला कारोबारियों की मदद के लिए कई योजनाएं चलाई हुई हैं. सरकार के साथ बैंकों ने भी महिलाओं को सपोर्ट करने के मकसद के अपने अपने-अपने स्तर पर स्कीम चला रखी हैं. अलग-अलग बैंकों ने महिलाओं के लिए अलग-अलग योजनाएं शुरू की हुई हैं. इनमें से कुछ योजनाओं और उनकी खासीयत के बारे में बताया जा रहा है.
2/7बैंक ऑफ बड़ौदा की वैभव लक्ष्मी योजना उन महिलाओं के लिए है जो खुद का काम करना चाहती हैं. ऐसी महिलाओं के लिए बैंक प्रोजेक्ट के आधार पर लोन मुहैया करता है. इस लोन के लिए गारंटर की जरूरत होती है. इसके अलावा वैभव लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं घर के सामान खरीदने के लिए भी लोन दिया जाता है. यह एक तरह का पर्सनल लोन होता है.
3/7जो महिला कोई छोटा बिजनेस शुरू करना चाहती हैं उनके लिए विजया बैंक ने ‘वी स्वशक्ति’ योजना शुरू की है. ‘वी स्वशक्ति’ योजना में बैंक महिलाओं को छोटे कारोबार या रोजगार शुरू करने के लिए लोन देता है.
4/7विजया बैंक की वी-शक्ति की तरह ही एक और योजना है वी-मंगला. इस योजना के तहत बैंक होम लोन लेने वालीं महिलाओं को कार, गहने और टू-व्हीलर खरीदने के लिए कर्ज देता है. इस योजना के तहत बैंक 3 लाख रुपये तक का लोन देता है और इस लोन में बैंक ब्याज में 1 फीसदी तक की छूट भी देता है.
5/7भारतीय स्टेट बैंक ने अपने यहां महिला खाताधारकों के लिए स्त्री शक्ति योजना शुरू की है. इस योजना के तहत महिलाओं को दिए जाने वाले लोन के ब्याज में 0.25 फीसदी की छूट भी जाती है. इस योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है. खास बात ये है कि इस स्कीम के तहत केवल पोजेक्ट रिपोर्ट और कुछ पहचान पत्रों के आधार पर ही लोन दिया जाता है.
6/7बैंक ऑफ इंडिया अपने यहां से महिलाओं को माइक्रो, स्मॉल और मीडियम बिजनेस के लिए कर्ज मुहैया कराता है. प्रियदर्शनी योजना में दो लाख रुपये तक लोन दिया जाता है. इस लोन की ब्याज दरों में छूट दी जाती है.
7/7ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की महिला विकास योजना के तहत 2 से 10 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है. इस योजना की ब्याज दरों में दो फीसदी की छूट भी दी जाती है. अगर कोई महिला 10 लाख रुपये से ज्यादा का लोन लेती हो तो उस पर एक फीसदी तक की छूट दी जाती है. यह लोन 7 साल के लिए दिया जाता है.