एचडीएफसी बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है. अगर आप भी एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के मोबाइल बैंकिग ऐप का इस्तेमाल करते हैं तो अब 29 फरवरी 2020 से आपका ऐप काम करना बंद कर देगा. 29 फरवरी के बाद से आप पैसा ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे. बैंक ने इस बारे में सभी ग्राहकों को अलर्ट (HDFC Bank Alert) जारी किया है. बैंक ने मैसेज में बताया है कि HDFC Mobile Banking App काम नहीं करेगा.
1/5एचडीएफसी (HDFC) अपने पुराने मोबाइल बैंकिग ऐप को डिस्कॉन्यूनियड कर देगा, जिसके बाद पुराना ऐप इस्तेमाल करने वाले कोई भी ग्राहक पैसे ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे. बैंक ने ग्राहकों के लिए नया और अपडेटिड ऐप जारी किया है. टेक्नोलॉजी को ध्यान में रखते हुए ग्राहकों को नया ऐप इस्तेमाल करने की सलाह दी है.
2/5एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों को मैसेज भेजकर इसकी सूचना दी है. बैंक के मैसेज के अनुसार, अगर ग्राहक 29 फरवरी तक अपना एचडीएफसी मोबाइल बैंकिंग ऐप अपडेट नहीं करते, तो 29 तारीख की रात के 12 बजे के बाद से मौजूदा ऐप काम करना बंद कर देगा. इसका मतलब यह है कि 1 मार्च से आप इस ऐप के जरिये कोई भी बैंक से जुड़ा लेन-देन नहीं कर सकेंगे.
3/5अगर आप इस बैंकिग ऐप का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाकर एचडीएफसी मोबाइल बैंकिग का न्यू ऐप डाउनलोड करना होगा. अगर ऐसा नहीं करते हैं तो 29 फरवरी से पुरानी ऐप काम करना बंद कर देगी. एचडीएफसी बैंक ने अपडेटेड ऐप में कई नए फीचर एड किए गए हैं. ऑनलाइन लेने-देन के मुताबिक इसे सुरक्षित बनाने पर बैंक ने ज्यादा ध्यान दिया है.
4/5इस बैंकिग ऐप की मदद से ग्राहक पैसे ट्रांसफर करने के अलावा क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इसके साथ ही आप चेक के स्टेटस, अकाउंट और फिक्सड डिपॉजिट की समरी, एमपासबुक जैसे भी कई काम कर सकते हैं. इसके अलावा आप चेक पेमेंट के बारे में भी मोबाइल बैंकिग ऐप से जानकारी ले सकते हैं.
5/5HDFC बैंक के अलावा आजकल मार्केट में ज्यादातर सभी बैंक ने मोबाइल बैंकिग ऐप जारी कर रखा है. HDFC के अलावा आप एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, पीएनबी, एसबीआई, यस बैंक और कोटक महिंद्रा जैसे कई बैंकों के ऐप गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद हैं.