Fixed Deposit Interest rate: इनकम टैक्स बचाने के लिए अलग-अलग ऑप्शन की तलाश होती है. लेकिन, ज्यादातर लोग सेफ और अच्छे रिटर्न वाले इंस्ट्रूमेंट की तलाश में रहते हैं. इसलिए सबसे अच्छा या सेफ ऑप्शन Fixed Deposit है. टैक्स सेविंग के लिए आप इसमें निवेश कर सकते हैं. इसमें निवेश पर इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C में 1.5 लाख रुपए तक के निवेश पर टैक्स छूट ली जा सकती है. FD की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें सुरक्षित निवेश के साथ निश्चित रिटर्न भी मिलता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि FD में निवेश के कई दूसरे फायदे भी हैं. आइये जानते हैं आपके काम की बातें...
1/7FD में गांरटीड रिटर्न मिलता है. निवेश की शुरुआत में ही पता होता है कि मैच्योरिटी पर इसमें कितना फायदा होगा.
2/7Fixed deposit में टैक्स सेविंग का फायदा मिलता है. हालांकि, यह फायदा सभी फिक्स्ड डिपॉजिट पर नहीं मिलता. 5 साल की FD करने पर इनकम टैक्स छूट मिलती है. डिपॉजिट अमाउंट के साथ ब्याज पर भी कोई टैक्स नहीं देना होता.
3/7FD पर लोन की भी सुविधा होती है. अच्छी बात ये है कि इसमें अपनी सहूलियत के हिसाब से लोन चुकाया जा सकता है. FD की कुल वैल्यू का 90% तक लोन मिल सकता है. FD पर लोन की ब्याज दर आपके निवेश पर मिलने वाले ब्याज से 1-2% ज्यादा होती है. मतलब यह कि आपको अगर FD पर 4% ब्याज मिल रहा है तो लोन 6% ब्याज पर मिल सकता है.
4/7FD के साथ लिक्विडिटी का भी फायदा मिलता है. जरूरत पड़ने पर मैच्योरिटी से पहले भी विड्रॉ कर सकते हैं. हालांकि, ऐसा करने पर बैंक आपसे कुछ चार्ज वसूल सकता है.
5/7HDFC बैंक, ICICI बैंक और DCB बैंक ग्राहकों को Fixed Deposit के साथ इंश्योरेंस ऑफर कर रहे हैं. इन बैंकों में FD कराने पर फ्री में हेल्थ इंश्योरेंस भी मिल सकता है.
6/7ज्यादातर बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर क्रेडिट कार्ड देते हैं. FD की रकम का 80-85% क्रेडिट लिमिट के साथ क्रेडिट कार्ड मिलता है. लो क्रेडिट स्कोर या नो क्रेडिट हिस्ट्री वाले लोग इस ऑफर का फायदा ले सकते हैं. क्रेडिट कार्ड के खर्च की सिक्योरिटी के लिए FD का इस्तेमाल किया जाता है.
7/7