FD: सुरक्षित निवेश और तय रिटर्न के ख्याल से फिक्स्ड डिपोजिट में निवेश करना चाहते हैं तो फिलहाल आपको पहले के मुकाबले ज्यादा ब्याज मिल सकता है. खासतौर पर अगर आप कम से कम 1 साल के लिए एफडी (fixed deposit) कराते हैं तो कई बैंक हैं जो आपको बेहतर रिटर्न दे रहे हैं. किसी भी बैंक में सीनियर सिटीजन को एफडी (FD) पर 0.50 प्रतिशत ज्यादा रिटर्न मिलता है. यह निवेश का वह ऑप्शन है जिसमें आपको तय रिटर्न मिलता है.
1/5आरबीएल बैंक 1 साल लेकर की एफडी पर अपने कस्टमर्स को सबसे ज्यादा 6.25 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है. बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, यह ब्याज दर एक साल से लेकर 24 महीने से कम की अवधि तक के लिए है.
2/5प्राइवेट सेक्टर के इंडसइंड बैंक में अगरआप कम से कम 1 साल के लिए एफडी कराते हैं तो आपको बैंक 6 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है. यह रेट 2 करोड़ रुपये से कम की राशि के लिए है. आप चाहें तो इसी रेट पर 1 साल 7 महीने से लेकर 2 साल से कम समय के लिए एफडी (fixed deposit) करा सकते हैं.
3/5निजी क्षेत्र के बंधन बैंक में भी कम से कम अगर आप एक साल के लिए एफडी कराते हैं तो आपको 5.75 प्रतिशत ब्याज मिलेगा. असल में बैंक 365 दिनों की एफडी के लिए यह ब्याज दर 8 अप्रैल 2022 से लागू किया है. यह 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी के लिए है.
4/5अगर आप आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में 2 करोड़ रुपये से कम अमाउंट की एफडी कराते हैं तो आपको 5.75 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा. अगर आप सीनियर सिटीजन हैं तो 6.25 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा.
5/5एक डीसीबी बैंक भी है जो कई बैंकों के मुकाबले एफडी (fixed deposit) पर ज्यादा ब्याज दे रहा है. इस बैंक में 2 करोड़ रुपये से कम की राशि की एफडी कराने पर आपको 5.55 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा. इसमें आप समय से पहले भी पैसे निकाल सकते हैं.