Best FD Rates: फिक्स्ड रिटर्न के लिए फिक्स्ड डिपोजिट एक बेहतर निवेश ऑप्शन है. अगर आप भी एफडी में निवेश करना चाहते हैं तो फिलहाल आपके लिए अच्छे मौके हैं. हाल में बैंकों या एनबीएफसी ने सावधि जमा यानी फिक्स्ड डिपोजिट (FD) स्कीम के तहत जमा राशि पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है. लंबे समय बाद एफडी में अब निवेशकों को बैंक और एनबीएफसी (NBFC) सहित दूसरे वित्तीय संस्थान ज्यादा ब्याज (Best FD Rates) ऑफर कर रहे हैं. कई एनबीएफसी तो ऐसे हैं जो 8.40 प्रतिशत सालाना की ब्याज दर भी ऑफर कर रहे हैं.
1/5अगर आप बजाज फाइनेंस की एफडी में पैसा निवेश करते हैं तो आपको फिलहाल 7.60 प्रतिशत तक का सालाना ब्याज ऑफर किया जा रहा है. कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, अगर आप 15, 18,22, 33 और 44 महीनों की एफडी पर काफी आकर्षक ब्याज दर ऑफर किया जा रहा है. एक बात धयान रहे कि आपको कम से कम 15 हजार रुपये का निवेश करना होगा.
2/5एनबीएफसी कंपनी श्रीराम फाइनेंस (Shriram City Union Finance) फिक्स्ड डिपोजिट पर धमाकेदार ब्याज दर ऑफर कर रहा है. आप 8.40 प्रतिशत सालाना तक की ब्याज दर पर एफडी करा सकते हैं. इसके तहत आप 5 करोड़ रुपये से कम राशि तक की एफजडी करा सकते हैं. अगर आप 60 महीने तक की एफडी (Best FD Rates) कराते हैं तो ब्याज दर 7.90 प्रतिशत भी ऑफर किया जा रहा है.
3/5महिंद्रा ग्रुप की एनबीएफसी कंपनी में महिंद्रा फाइनेंस में अगर आप एफडी कराते हैं तो सालाना 6.20 प्रतिशत से लेकर 6.45 प्रतिशत तक का ब्याज मिलेगा. अगर आप 48 या 60 महीनों के लिए एफडी कराते हैं तो आपको 6.70 प्रतिशत तक का ब्याज मिल सकता है.
4/5अगर आप डॉयशे बैंक में फिक्स्ड डिपोजिट कराते हैं तो आपको 4 साल एक दिन से लेकर पांच साल तक के लिए 7 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा. बैंक आपको जरूरत पड़ने पर 95 प्रतिशत तक की राशि ओवरड्राफ्ट करने की भी सुविधा देता है.
5/5प्राइवेट सेक्टर का आरबीएल बैंक अपने कस्टमर्स को शानदार ब्याज दर ऑफर कर रहा है. इसमें आप सीनियर सिटीजन सहित 7.15 प्रतिशत तक की ब्याज दर के लिए फिक्स्ड डिपोजिट करा सकते हैं. अगर आप टैक्स सेविंग एफडी कराते हैं तो आपको 6.80 प्रतिशत तक सालाना का ऑफर किया जा रहा है.