लखपति बनने का सपना आपने भी देखा होगा. इसके लिए कड़ी मेहनत भी की होगी. लेकिन, क्या सही ढंग से रणनीति बनाई थी. अमीर बनने या यू कहें कि लखपति बनने के लिए सही रणनीति का होना बहुत जरूरी है. दरअसल, बचत और निवेश ही आपको सही समय पर मोटा फंड तैयार करने का मौका देता है. कुछ लोग इसलिए भी निवेश से डरते हैं कि कहीं उनका पैसा गलत स्कीम में न लग जाए और डूब न जाए. लेकिन, सुरक्षित निवेश के साथ भी लखपति बना जा सकता है.
1/14सेंट्रल बैंक ने लखपति बनाने की एक शानदार स्कीम निकाली है. इस स्कीम का नाम सेंट लखपति रखा गया है. बैंक ने टैगलाइन दी है- 'अब जब चाहो लखपति बन जाओ'. स्कीम में लखपति बनने के लिए हर तरह का विकल्प खुला रखा है. मतलब यह कि अगर आप जल्दी लखपति बनना चाहते हैं तो ज्यादा निवेश करना होगा. थोड़ा संयम रख सकते हैं तो धीरे-धीरे लखपति बन सकते हैं. स्कीम में लखपति बनने की शुरुआत सिर्फ 595 रुपए प्रति महीना से हो सकती है.
2/14सेंट्रल बैंक की 'जब चाहो लखपति बन जाओ' स्कीम 1 साल से लेकर 10 साल तक निवेश का मौका देती है. स्कीम में बैंक तीन तरह के ब्याज का ऑफर दे रहा है. एक साल में लखपति बनने के लिए आपको जमा पर 6.65 फीसदी का ब्याज मिलेगा. वहीं, 1 साल से ज्यादा के निवेश पर 6.45 फीसदी ब्याज मिलेगा. इस स्कीम में बैंक के पूर्व कर्मचारियों और वरिष्ठ नागरिकों को भी निवेश की छूट है. वरिष्ठ नागरिकों को कई फायदे मिलेंगे.
3/14योजना से जुड़ी जानकारी और निवेश के लिए यहां से डाउनलोड करें फार्म https://www.centralbankofindia.co.in/English/rdc_Cent_Lakhpati.aspx
4/14सेंट्रल बैंक की लखपति स्कीम में 1 से लेकर 10 साल तक निवेश किया जा सकता है. एक साल में लखपति बनना चाहते हैं तो हर महीने ज्यादा निवेश करना होगा. वहीं, 10 साल में लखपति बनना है तो सिर्फ 595 रुपए का निवेश करना होगा.
5/1410 साल में लखपति बनना चाहते हैं तो सिर्फ 595 रुपए महीने से निवेश की शुरुआत करनी होगी. निवेश 10 साल तक नियमित रखने के बाद मैच्योरिटी पर 1 लाख रुपए से ज्यादा का फंड मिलेगा. इस पर आपको 6.45 फीसदी ब्याज दिया जाएगा.
6/149 साल में लखपति बनने के लिए सिर्फ 683 रुपए महीना से निवेश शुरू करना होगा. 9 साल बाद 1 लाख रुपए से ज्यादा का फंड तैयार होगा. इस पर भी 6.45 फीसदी का ब्याज मिलेगा.
7/148 साल में लखपति बनने के लिए 800 रुपए महीना से निवेश शुरू करना होगा. निवेश नियमित 8 साल रहने पर मैच्योरिटी पर 1 लाख रुपए से ज्यादा का फंड तैयार होगा. 6.45 फीसदी दर से ब्याज मिलेगा.
8/147 साल में लखपति बनने के लिए 942 रुपए महीना से निवेश शुरू करना होगा. 7 साल तक नियमित निवेश पर 1 लाख रुपए से ज्यादा का फंड तैयार होगा. 6.45 फीसदी दर से ब्याज मिलेगा.
9/146 साल में लखपति बनने के लिए निवेश की शुरुआत 1142 रुपए से करनी होगी. 6 साल के नियमित निवेश से 1 लाख रुपए से ज्यादा का फंड तैयार होगा. 6.45 फीसदी दर से ब्याज मिलेगा.
10/145 साल में लखपति बनने के लिए निवेश की शुरुआत 1411 रुपए प्रति महीने से करनी होगा. 5 साल का निवेश मैच्योर होने पर 1 लाख रुपए से ज्यादा का फंड देगा. 6.45 फीसदी दर से ब्याज मिलेगा.
11/144 साल में लखपति बनने के लिए निवेश की शुरुआत सिर्फ 1824 रुपए महीने से करनी होगी. 4 साल का नियमित निवेश 1 लाख से ज्यादा का फंड देगा. 6.45 फीसदी दर से ब्याज मिलेगा.
12/143 साल में लखपति बनने के लिए 2512 रुपए महीने से निवेश शुरू करें. 3 साल तक नियमित निवेश से 1 लाख रुपए से ज्यादा का फंड तैयार होगा. 6.45 फीसदी दर से ब्याज मिलेगा.
13/142 साल में लखपति बनने के लिए सिर्फ 3900 रुपए महीने से निवेश शुरू करना होगा. 2 साल तक नियमित निवेश से 1 लाख रुपए से ज्यादा का फंड तैयार होगा. 6.45 फीसदी दर से ब्याज मिलेगा.
14/141 साल में लखपति बनने के लिए आपको 8040 रुपए महीने का निवेश करना होगा. 1 साल तक नियमित निवेश करने से 1 लाख रुपए से ज्यादा का फंड तैयार होगा. 6.65 फीसदी दर से ब्याज मिलेगा.