आज एटीएम कार्ड हर आदमी की जरूरत बन गया है. एक आदमी के लिए एटीएम कार्ड जितना जरूरी हो गया है, उससे जुड़े फ्रॉड भी उतनी ही तेजी से होने लगे हैं. तकरीबन रोजना ऐसे मामले आ रहे हैं, जो एटीएम ठगी से जुड़े हैं. इसलिए एटीएम का इस्तेमाल करते समय हमेशा सावधानी बरतनी चाहिए.
1/7अक्सर एटीएम से जुड़ी धोखाधड़ी के मामले में ऐसे ही वक्त में ज्यादा सामने आते हैं, ग्राहकों के खाते से पैसे निकाल लिए जाते हैं. आखिर एटीएम के अंदर लोग ऐसी क्या गलती करते हैं, जिससे उनकी गाढ़ी कमाई एक झटके में हैकर्स हथिया लेते हैं. इसके लिए आप बैंक को भी दोष नहीं दे सकते. आपको बैंक में रखे अपने पैसों की सुरक्षा खुद ही करनी होगी.
2/7एटीएम का इस्तेमाल आप किस तरह करें, इसके बारे में देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने सलाह दी है. एसबीआई ने बताया है कि एटीएम में आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं. आइए, जानते हैं कि पैसों को बैंक खाते में सुरक्षित रखने के लिए एटीएम का इस्तेमाल करते समय क्या करना चाहिए और क्या नहीं.
3/7ध्यान रखें कि ATM में पिन (PIN) डालते वक्त आसपास में कोई नहीं होना चाहिए. एटीएम से पैसे निकालते समय या किसी तरह का ट्रांजेक्शन करते समय सबसे पहले यह देख लें कि स्क्रीन पर वेलकम मैसेज आ गया है.
4/7अगर आपने पैसे निकाले हैं तो चेक करें कि आपके मोबाइल फोन पर पैसे निकालने का एसएमएस आया है या नहीं. एटीएम से पैसा निकालते ही बैंक फौरन आपके रजिस्टर्ड फोन नंबर पर मैसेज भेजता है.
5/7ATM का इस्तेमाल करते समय अजनबियों से सावधान रहें उनसे बातचीत न करें. किसी को अपने खाते के बारे में जानकारी न दें. एटीएम का इस्तेमाल करते समय अगर आपको कोई परेशानी हो रही है तो वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड की मदद लें.
6/7ATM में पिन डालने और सारी जानकारी देने के बाद भी कैश नहीं निकला या स्क्रीन पर 'कैश नहीं है' का मैसेज नहीं आता है तो बैंक को इसकी सूचना दें. आसपास खड़े अजनबी को अपना डेबिट कार्ड कभी न दें.
7/7ATM या डेबिट कार्ड पर उसका पिन लिखकर न रखें. एटीएम या डेबिट कार्ड का पिन गोपनीय होता है. पिन के बारे में न तो बैंक कर्मचारियों को बताएं न ही किसी अजनबी व्यक्ति को.