&format=webp&quality=medium)
Indian Bank और IDBI Bank की स्पेशल एफडी (Special FD) इसी महीने खत्म हो रही हैं. ऊंची ब्याज दर देने वाली इन एफडी (FD) में निवेश (Investment) करने के लिए आपको 31 अक्टूबर तक इनमें निवेश करना होगा. इंडियन बैंक की स्पेशल एफडी को Ind Super नाम दिया गया है, जिसके तहत 300 दिन और 400 दिन की एफडी पर खास ऑफर मिल रहा है. वहीं IDBI Bank की स्पेशल एफडी Amrit Mahotsav FD नाम की है, जिसके तहत 375 दिन और 444 दिन तक की एफडी पर तगड़ा ब्याज (FD Interest Rate) दिया जा रहा है.
इंडियन बैंक की तरफ से आमतौर पर 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी पर 2.80 फीसदी से लेकर 6.70 फीसदी तक का ब्याज दिया जाता है. वहीं स्पेशल एफडी पर अतिरिक्त ब्याज दिया जा रहा है, जिसके तहत दो एफडी हैं, आइए इनके बारे में जानते हैं.
इंडियन बैंक की इस स्पेशल एफडी के तहत आप 400 दिन के लिए निवेश कर सकते हैं, जिस पर आपको तगड़ा ब्याज मिलेगा. इसमें 10 हजार रुपये से लेकर 2 करोड़ रुपये तक की एफडी कराई जा सकती है. इसमें आम जनता को एफडी पर 7.25 फीसदी, वरिष्ठ नागरिकों को 7.75 फीसदी और अति वरिष्ठ नागरिकों को 8 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है.
इस एफडी के तहत आप 300 दिन की एफडी कर सकते हैं. इसमें आप कम से कम 5000 रुपये और अधिक से अधिक 2 करोड़ रुपये तक की एफडी करा सकते हैं. इसमें आम जनता को एफडी पर 7.05 फीसदी, वरिष्ठ नागरिकों को 7.55 फीसदी और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.80 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है.
IDBI Bank की तरफ से Amrit Mahotsav FD की वैलिडिटी को बढ़ाया गया था. इससे पहले यह स्पेशल एफडी 30 सितंबर को खत्म हो रही थी. इस एफडी के तहत भी 375 दिन और 444 दिन की एफडी का विकल्प दिया जा रहा है. आइए जानते हैं इन दो स्पेशल एफडी के बारे में.
IDBI Bank की 375 दिन की Amrit Mahotsav FD के तहत आम नागरिकों को 7.1 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है. वहीं अगर कोई सीनियर सिटीजन इसके तहत स्पेशल एफडी कराता है तो उसे 7.6 फीसदी का ब्याज मिलेगा.
IDBI Bank की 444 दिन की Amrit Mahotsav FD के तहत आम नागरिकों को 7.15 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है. वहीं अगर कोई सीनियर सिटीजन इसके तहत स्पेशल एफडी कराता है तो उसे 7.65 फीसदी का ब्याज मिलेगा.