HDFC Bank के जगदीशन है सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले बैंक CEO, जानिए कितनी करोड़ रुपये की मिली Salary

Highest Paid Bank CEO: वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, जगदीशन के सहकर्मी और एचडीएफसी बैंक के उप प्रबंध निदेशक (MD) कैजाद भरूचा को बीते वित्त वर्ष में 10 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया, जो संभवत: देश में सबसे ज्यादा भुगतान पाने वाले दूसरे बैंककर्मी हैं.
HDFC Bank के जगदीशन है सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले बैंक CEO, जानिए कितनी करोड़ रुपये की मिली Salary

Highest Paid Bank CEO: प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े लेंडर्स एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के शशिधर जगदीशन (Sashidhar Jagdishan) 10.55 करोड़ रुपये के कुल भुगतान के साथ बीते वित्त वर्ष (2022-23) में सर्वाधिक भुगतान पाने वाले किसी बैंक के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर उभरे हैं.

वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, जगदीशन के सहकर्मी और एचडीएफसी बैंक के उप प्रबंध निदेशक (MD) कैजाद भरूचा को बीते वित्त वर्ष में 10 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया, जो संभवत: देश में सबसे ज्यादा भुगतान पाने वाले दूसरे बैंककर्मी हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

Axis Bank के अमिताभ चौधरी दूसरे स्थान पर

बैंकों के सीईओ के मामले में एक्सिस बैंक (Axis Bank) के अमिताभ चौधरी 9.75 करोड़ रुपये के भुगतान के साथ दूसरे स्थान पर रहे. उनके बाद आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के संदीप बख्शी को 9.60 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ.

कोटक महिंद्रा बैंक में लगभग 26% हिस्सेदारी वाले उदय कोटक ने कोविड-19 महामारी के बाद से पारिश्रमिक के तौर पर 1 रुपये का सांकेतिक वेतन लेने का फैसला वित्त वर्ष 2022-23 में भी जारी रखा. ऐसे समय में जब बैंकिंग क्षेत्र नौकरी छोड़ने की समस्या से जूझ रहा है, कोटक महिंद्रा बैंक पारिश्रमिक बढ़ाने के लिए आगे आया और प्रबंधकीय कार्यबल को छोड़कर कर्मचारियों के औसत पारिश्रमिक में 16.97% की बढ़ोतरी की.

सैलरी इंक्रीमेंट

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के कर्मचारियों के वेतन में 11% की बढ़ोतरी हुई. दूसरी ओर एक्सिस बैंक में यह आंकड़ा 7.6% रहा. एचडीएफसी बैंक (HDFB Bank) ने औसतन 2.51% वेतन बढ़ोतरी की. दिलचस्प बात यह है कि फेडरल बैंक (Federal Bank) में औसत सैलरी ग्रोथ केवल 2.67% रही, इसके वावजूद वहां नौकरी छोड़ने की दर सबसे कम है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6