बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना, आपको आया है कॉल या SMS तो फटाफट जाएं ब्रांच, वरना...

KYC Alert: बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने अपने ग्राहकों को सेंट्रल केवाईसी (C-KYC) को लेकर अलर्ट जारी किया है. बैंक ने कहा, जिन ग्राहकों को C-KYC के लिए संपर्क किए गए हैं वो फटाफट ब्रांच जाकर अपना केवाईसी डॉक्यूमेंट्स (KYC Documents) जमा करें.
बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना, आपको आया है कॉल या SMS तो फटाफट जाएं ब्रांच, वरना...

KYC Alert: अगर आपका खाता सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) में है, तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है. दरअसल, बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने अपने ग्राहकों को सेंट्रल केवाईसी (C-KYC) को लेकर अलर्ट जारी किया है. बैंक ने कहा, जिन ग्राहकों को C-KYC के लिए संपर्क किए गए हैं वो फटाफट ब्रांच जाकर अपना केवाईसी डॉक्यूमेंट्स (KYC Documents) जमा करें. BoB ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है.

24 मार्च तक KYC डॉक्यूमेंट करें जमा

बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने ट्वीट में कहा, ग्राहकों के लिए नोटिस. जिन ग्राहकों को बैंक से CKYC के लिए नोटिस/SMS/कॉल आए हैं, उनसे अनुरोध है कि वे तुरंत अपनी ब्रांच में जाएं और 24 मार्च तक अपनी शाखा में केवाईसी दस्तावेज जमा करें. अगर आपने पहले ही सबमिट कर दिया तो कृपया नजरअंदाज करें.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये भी पढ़ें- SBI के करोड़ों ग्राहकों को झटका, फिर महंगा हुआ कर्ज, बढ़ जाएगी होम लोन की EMI

BoB KYC

क्या है सेंट्रल केवाईसी (CKYC)?

KYC की जगह C-KYC ने ले लिया है. अब बैंक अकाउंट खोलने, लाइफ इंश्योरेंस खरीदने, म्यूचुअल फंड में निवेश करने के लिए बार-बार केवाईसी प्रक्रिया को नहीं पूरा करना होगा. C-KYC के रिकॉर्ड्स CERSAI के पास डिजिटल फॉर्म में स्टोर होते हैं. इससे संस्थानों को आपका डेटा डुप्लीकेट करने का मौका नहीं मिलेगा. साथ ही, संस्थानों को यह भी पता चल सकेगा कि आपने केवाईसी नियमों को पूरा किया है या नहीं.

आपको बता दें कि सेंट्रल केवाईसी (CKYC) को CERSAI मैनेज करती है. इसके तहत महज एक नंबर में ही आपके पूरी KYC की जानकारी होगी. इसमें आपके बैंक, वित्तीय संस्थान, म्यूचुअल फंड या इंश्योरेंस की केवाईसी की पूरी जानकारी होगी.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6