देहरादून जाना होगा सस्ता और आसान, विस्तारा एयरलाइंस शुरू कर रही है ये सीधी फ्लाइट

अगर आप अक्सर दिल्ली से देहरादून की यात्रा करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. बजट एयरलाइंस विस्तारा (Vistara) 29 मार्च 2020 से दिल्ली  (Delhi) से देहरादून (Dehradoon) के बीच सीधी फ्लाइट शुरू करने जा रही है. इस फ्लाइट का एक तरफ से किराया 2499 रुपये रखा गया है. इस फ्लाइट की बुकिंग शुरू की जा चुकी है.