भारत सरकार (Indian Government) ने एयर इंडिया का हिस्सा रहे Alliance Air को भारत (India) से श्रीलंका (SriLanka) के बीच फ्लाइट चलाने की अनुमति दे दी है. बुधवार को हुई केंद्रीय Cabinet की बैठक में ये फैसला लिया गया है. एविएशन इंस्ट्री में सरकार के इस फैसले को एक बड़ा फैसला माना जा रहा है.
1/6दरअसल भारत में एविएशन नियमों के तहत किसी भी एयरलाइंस को किसी अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट को शुरू करने के लिए एयरलाइंस को कम से कम पांच साल घरेलू फ्लाइट का अनुभव हो और कम से कम 20 प्लेन एयरलाइंस के पास होनी चाहिए. लेकिन Alliance Air के पास 20 विमान नहीं हैं. लेकिन केबिनेट ने अपवाद के तौर पर Alliance Air को इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू करने की अनुमति दी है.
2/6Alliance Air को कैबिनेट से मिली अनुमति के मुताबकि Alliance Air जाफना में स्थित Palaly और batticaloa एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट शुरू करने की अनुमति मिली है. इस बारे में बुधवार को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर (PrakashJavdekar) ने जानकारी दी
3/6Ministry of Civil Aviation की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक रीजनल कनेक्टिविटी स्किम (RCS) उड़ान (UDAN) के तहत शुरू की जा रही इस फ्लाइट से इन दोनों जगहों पर करोबार की संभावना बढ़ेगी. वहीं यात्रियों को भी काफी सहूलियत होगी. ये फ्लाइट डेली फ्लाइट होगी. ये फ्लाइट लगभग डेढ घंटे की होगी.
4/6कोलकाता (Kolkata) से ओडिशा (Odisha) के झारसुगुडा (Jharsuguda) के बीच शुरू की जा रही इस फ्लाइट का एक तरफ से किराया लगभग 2,758 रुपये होगा. वहीं Alliance Air ने इस रूट पर 70-सीट वाले ATR 72 600 एयरक्राफ्ट को चलाने का ऐलान किया है.
5/6केंद्र सरकार ने ओडिशा के तीन एयरपोर्ट को रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम 'उड़ान' में शामिल करने का फैसला लिया है. उड़ान योजना के अगले चरण में ओडिशा के जयपुर, राउरकेला और उत्केला के हवाई अड्डों को शामिल किया जाएगा. ओडिशा के मुख्य सचिव एके त्रिपाठी के मुताबिक इससे राज्य के सुदूर इलाकों तक कनेक्टिविटी को बेहततर बनाने में मदद मिलेगी. रीजलन कलेक्टिविटी स्कीम (उड़ान-4) के तहत इन तीन हवाई अड्डों को विकसित किया जाएगा.
6/6झारसुगुडा के वीर सुरेंद्र साई एयरपोर्ट को उड़ान-3 योजना में शामिल किया गया था वहीं इस वर्ष इस हवाई अड्डे से देश के छह शहरों के बीच फ्लाइटें शुरू की गईं. केंद्र सरकार ने झारसुगुडा, जयपुर, उत्केला और राउरकेला में ये एयरपोर्ट विकसित करने के लिए 160 रुपये को मंजूरी दी है.