Indigo नए साल में सस्ते टिकट की सेल लेकर आया है. इस सेल (Indigo Sale) में आप सिर्फ 999 रुपए में हवाई यात्रा कर सकते हैं. यह सेल 20 जनवरी से शुरू हो गई है. सेल की आखिरी तारीख 22 जनवरी 2020 है. इस सेल में आप 4 फरवरी से 15 अप्रैल तक के बीच में कभी भी यात्रा कर सकते हैं.
1/5Indigo ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर इस बारे में जानकारी दी है. टिकट की शुरुआती कीमत 999 रुपए है. Indigo की वेबसाइट के मुताबिक, यह ऑफर 20 जनवरी, 2020 से 22 जनवरी, 2020 के रात 11 बजकर 59 मिनट तक के लिए है.
2/5इस ऑफर में आपको दिल्ली से चंडीगढ़ की यात्रा के लिए 1202 रुपए देने होंगे. इसके अलावा दिल्ली से गुवाहटी की यात्रा के लिए 3105 रुपए, दिल्ली से बेंगलुरु की यात्रा के लिए 3303 रुपए, दिल्ली से इंदौर के लिए 1502 रुपए खर्च करने होंगे.
3/5इसके अलावा दिल्ली से लखनऊ के लिए 1502 रुपए, दिल्ली से वाराणसी के लिए 2005 रुपए, दिल्ली से अहमदाबाद के लिए 2002 रुपए, दिल्ली से जोधपुर के लिए 1937 रुपए, दिल्ली से रांची के लिए 1942 रुपए, दिल्ली से हैदराबाद के लिए 2050 रुपए खर्च करने होंगे.
4/5वहीं, दिल्ली से रायपुर के लिए 2404 रुपए, दिल्ली से उदयपुर के लिए 2353 रुपए, दिल्ली से कोलकाता के लिए 2603 रुपए, दिल्ली से पुणे 2806 रुपए, दिल्ली से भुवनेश्वर के लिए 3002 रुपए और दिल्ली से गोवा के लिए 3502 रुपए में आप टिकट बुक करा सकते हैं.
5/5कंपनी के मुताबिक, यह सेल लिमिटेड सीट के लिए है. अगर आप इस ऑफर का फायदा लेना चाहते हैं तो रात 12 बजे से पहले टिकट की बुकिंग कर लें. इस ऑफर के साथ ग्राहक को किसी और ऑफर या स्कीम का फायदा नहीं मिलेगा.