IndiGo ने ग्राहकों की सुविधा के लिए लांच की हिन्दी वेबसाइट, आसानी से मिलेगी जानकारी

बजट एयरलाइंस कंपनी इंडिगो (IndiGo) ने सोमवार को अपनी वेबसाइट को हिन्दी में लांच किया है. एयरलाइंस की ओर से शुरू की गई हिन्दी वेबसाइट के जरिए कंपनी को जहां छोटे शहरों में अपना कारोबार बढ़ाने में मदद मिलेगी वहीं एयरलाइंस के ग्राहकों को भी काफी सहूलियत होगी.