विमानन कंपनी स्पाइसजेट (Spicejet) ने बुधवार को कहा कि वह घरेलू मार्गों (Domestic route) पर मार्च अंत से 20 नई उड़ानों की शुरुआत करेगी. इनमें कुछ उड़ानें क्षेत्रीय संपर्क योजना ‘उड़ान’ (UDAAN) के तहत भी होंगी. कंपनी ने कहा कि इन उड़ानों की शुरुआत 29 मार्च से होगी.
1/7इनमें पटना-अमृतसर (Patna-Amritsar), पटना-वाराणसी (Patna-Varanasi), पटना-गुवाहाटी (Patna-Guwahati), हैदराबाद-मंगलूरु (Hyderabad-Mangalore), बेंगलुरु-जबलपुर (Bengaluru-Jabalpur) और मुंबई-औरंगाबाद (Mumbai-Aurangabad) की उड़ानें शामिल होंगी.
2/7ये उड़ानें रोजाना उड़ेंगी. इनका परिचालन बोइंग 737-800 और बॉम्बॉर्डियर क्यू400 विमानों से किया जाएगा.
3/7कंपनी ने कहा कि इन उड़ानों से प्रमुख बड़े शहरों और छोटे शहरों के बीच का संपर्क बेहतर होगा. कंपनी की मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी शिल्पा भाटिया ने कहा कि हम 20 नई घरेलू उड़ानों की घोषणा कर उत्साहित हैं.
4/7नए शहरों और नई उड़ानों को अपने नेटवर्क में शामिल कर हमारा ध्यान बड़े शहरों के साथ छोटे शहरों का संपर्क बेहतर करने और उन इलाकों को जोड़ने पर मजबूती से बना हुआ है, जहां अभी संपर्क सुविधा की कमी है.
5/7स्पाइसजेट ने कहा कि इन नई उड़ानों के शुरू होने से एयरलाइन के पास RCS योजना के तहत 12 शहरों को जोड़ने वाली कुल 52 उड़ानें होंगी.
6/7हवाई यात्रा को सस्ती बनाने और क्षेत्रीय संपर्क को बढ़ावा देने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने दिसंबर 2019 में रक्षा मंत्रालय से इसके द्वारा नियंत्रित छोटे विमानों के लिए हवाईअड्डों पर लैंडिंग शुल्क माफ करने का आग्रह किया था.
7/7सिविल एन्क्लेव में लैंडिंग शुल्क माफी और सशस्त्र बलों से संबंधित ऐसे हवाईअड्डे, जिनका उपयोग वाणिज्यिक उड़ानों के लिए भी किया जाता है, उससे एयरलाइंस को लागत बचाने में मदद मिलेगी. इसके साथ ही टिकट की कीमतें कम होने से यात्रियों को लाभ मिलेगा.