AIR INDIA को हो जाएंगे वारे-न्‍यारे, खरीद सकता है देश का यह बड़ा बिजनेस हाउस

Air India के लिए राहत भरी खबर आ रही है. उद्योगपति गौतम अडाणी के नेतृत्व वाला अदानी समूह (Adani Group) Air India को खरीदने के लिए बोली लगाने पर विचार कर रहा है. सूत्रों ने बताया कि अंतिम फैसले पर पहुंचने से पहले कंपनी Air India के नीलामी दस्तावेज देख रही है. सरकार ने एयर इंडिया में अपनी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के लिए कंपनियों से आरंभिक सूचना जारी की है. मुख्य विमानन कंपनी के साथ-साथ सरकार ने सस्ती विमान सेवा देने वाली उसकी इकाई की पूरी और रखरखाव सेवा कंपनी में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने का भी प्रस्ताव किया है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6