&format=webp&quality=medium)
(Source: Reuters)
Airport Congestion: दिल्ली एयरपोर्ट सहित देश के अन्य दूसरे एयरपोर्ट्स पर पिछले साल फेस्टिव सीजन के दौरान हुई भीड़भाड़ से एविएशन मिनिस्ट्री ने सीख ले ली है. इस साल पैसेंजर्स को किसी तरह की कोई समस्या न हो इसके लिए एविएशन मिनिस्ट्री ने अभी से तैयारियां करना शुरू कर दिया है. देश के एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि इस साल आगामी त्योहारी सीजन के दौरान एयरपोर्ट पर भीड़भाड़ की किसी भी संभावना को कम करने के लिए मंत्रालय कई तरह के उपायों पर काम कर रही है.
देश के प्रमुख एयरपोर्ट्स पर पिछले साल सर्दियों और त्योहारी सीजन में पैसेंजर्स की भारी भीड़ हो गई थी, जिसके कारण लोगों की लंबी कतारें एयरपोर्ट पर लग गई थी. स्थिति का जायजा लेने के लिए एविएशन मिनिस्टर सिंधिया ने दिल्ली एयरपोर्ट पर सुविधाओं का जायजा लेने के लिए दौरा किया था. इसके साथ ही मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता और चेन्नई एयरपोर्ट्स को भी उचित कदम उठाने का निर्देश दिया था.
देश के प्रमुख एयरपोर्ट्स पर जरूरी इंफ्रा में सुधार के लिए तुरंत कार्रवाई की गई है, जिससे त्योहारी सीजन में पैसेंजर्स की भीड़ को रोका जा सके. सुरक्षा चौकियों पर एक्स-रे मशीनों की संख्या बढ़ाई गई है. वहीं, इसके अलावा एडिशनल एंट्री गेट भी बनाए गए हैं. पैसेंजर्स को सूचित करने के लिए पुलिस नाका और एंट्री गेट पर वेटिंग टाइम स्क्रीन लगाया गया है. पैसेंजर्स की सहायता के लिए एक्स्ट्रा मैनपावर लगाया गया है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें