Indigo एयरलाइंस लाई ये आकर्षक ऑफर, मिल रहा है 10 फीसदी सस्ता टिकट

बजट विमानन कंपनी Indigo एयरलाइंस आकर्षक ऑफर लाई है. इसके तहत अगर आप कंपनी के 6E मेम्बर हैं आप अपने एकाउंटर में लागइन करके वहां से टिकट बुक कराएं. आपको टिकट की खरीद पर 10 फीसदी तक छूट दी जाएगी.
Indigo एयरलाइंस लाई ये आकर्षक ऑफर, मिल रहा है 10 फीसदी सस्ता टिकट

इंडिगो एयरलाइंस का टिकट बुक करने पर मिल रही है छूट (फाइल फोटो)

बजट विमानन कंपनी Indigo एयरलाइंस आकर्षक ऑफर लाई है. इसके तहत अगर आप कंपनी के 6E मेम्बर हैं आप अपने एकाउंटर में लागइन करके वहां से टिकट बुक कराएं. आपको टिकट की खरीद पर 10 फीसदी तक छूट दी जाएगी. अगर आप मेम्बर नहीं हैं तो नया एकाउंट भी बना सकते हैं. 6E add-ons सेवा के तहत आपको 6E Tiffin, Seat Plus, Excess Baggage, और Fast Forward की सुविधा भी मिलेगी.

06 फरवरी तक है ये ऑफर

इंडिगो एयरलांइस की ओर से दिया गया ये ऑफर सिर्फ 06 फरवरी 2020 तक के लिए वैध्य है. इस ऑफर के लिए आपको कंपनी की कुछ शर्तों को भी पूरा करना होगा. जैसे आपको 6E add-ons सेवा के लिए कंपनी की वेबसाइट या ऐप के जरिए टिकट बुक करना होगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

फेड्रलबैंक के ग्राहकों को मिल रही ये छूट

अगर कोई यात्री फेड्रल बैंक का ग्राहक है और अपने कार्ड डेबिट कार्ड के जरिए इंडिगो का टिकट बुक करता है तो 31 मार्च तक उसे टिकट की खरीद पर 10 फीसदी या 1500 रुपये तक कैशबैक दिया जाएगा. इस ऑफर के लिए कम से कम 10000 रुपये तक का टिकट बुक करना होगा. इस ऑफर के तहत सिर्फ पहली बार टिकट बुक करने पर ही छूट दी जाएगी.

कंपनी से सीधे टिकट बुक करने में है फायदा

इंडिगो एयरलांइस अपने यात्रियों के लिए आकर्षक ऑफर लाती रहती है. Indigo की बुकिंग डायरेक्टर सेवा के तहत आपको घरेलू फ्लाइट के लिए टिकट मात्र 999 रुपये में और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट के लिए टिकट मात्र 4194 रुपये में मिल सकता है. Indigo की बुकिंग डायरेक्टर सेवा के तहत आपको सीधे कंपनी की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए टिकटों की बुकिंग करनी होती है. वहीं आपको एक तरफ जहां बुकिंग फीस भी बेहद कम देनी होती है. अगर आप किसी कारण से टिकट कैंसिल करते हैं तो आपको कनवेंस फीस भी नहीं देनी होती है.

इंडिगो की 6E Prime के तहत मिलती हैं कई सेवाएं

इस सुविधा के तहत आप टिकट बुक करा पर उसका पेमेंट बाद में भी कर सकते हैं. फ्लाइट से यात्रा करते समय अगर आपको एयरपोर्ट में लाइन में लगना या बैगेज के लिए इंतजार करना नहीं पसंद है तो आप Indigo एयरलाइंस से यात्रा के दौरान कंपनी की 6E Prime सेवा का इस्तेमाल कर सकते हैं. IndiGo airlince की 6E Prime सेवा के तहत ग्राहक को किराए के अलावा डोमेस्टिक फ्लाइट के लिए 799 रुपये और इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए 1199 रुपये का चार्ज देना होता है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6