2385 रुपये में फ्लाइट से सफर का मौका, 30 सितंबर तक यह एयरलाइन दे रही है स्पेशल ऑफर

इस ऑफर के तहत ट्रैवल पीरियड 30 सितंबर 2020 तक के लिए है. एयरलाइन के इस बजट फ्रेंडली ऑफर में आपके पास देशभर के शहरों में जानें का सस्ते में जाने का अच्छा मौका है. 
2385 रुपये में फ्लाइट से सफर का मौका, 30 सितंबर तक यह एयरलाइन दे रही है स्पेशल ऑफर

गोएयर ने इस ऑफर में बुकिंग भी  शुरू कर दी है. (रॉयटर्स)

घरेलू एयरलाइन गोएयर (GoAir) कम से कम 2385 रुपये में एयर ट्रैवल कराने का ऑफर लेकर आई है. अगर आप कुछ दिनों में सफर पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके पास अच्छा मौका है. एयरलाइन कंपनी गोएयर लिमिटेड ऑफर लेकर आई है. आपको बता दें कि इस ऑफर के तहत ट्रैवल पीरियड 30 सितंबर 2020 तक के लिए है. एयरलाइन के इस बजट फ्रेंडली ऑफर में आपके पास देशभर के शहरों में जानें का सस्ते में जाने का अच्छा मौका है.

गोएयर ने इस ऑफर में बुकिंग शुरू कर दी है. आप गोएयर की वेबसाइट पर https://www.goair.in/ पर भी टिकट बुकिंग करा सकते हैं. इसमे वनवे और राउंड ट्रिप दोनों के लिए बुकिंग करा सकते हैं. गोएयर ने इस ऑफर की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया है.

इन शहरों के बीच होगी फ्लाइट
इस ऑफर के तहत दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, पटना, लखनऊ, नागपुर, अहमदाबाद, चंडीगढ़, वाराणसी, बागडोगरा, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद, गुवाहाटी, जम्मू, जयपुर, रांची, चेन्नई, श्रीनगर के लिए फ्लाइट बुकिंग कर सकते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

इस बीच गोएयर ने अपने पैसेंजर्स को यह भी सूचना दी है कि दिल्ली से आने और और दिल्ली से जाने वाली सभी फ्लाइट सिर्फ टर्मिनल 3 (गेट नंबर- 5 और 6) ऑपरेट होंगी. गोएयर की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इसी तरह, मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट का ऑपरेशन टर्मिनल-2 (गेट नंबर-5) से होगा.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:

एक जरूरी जानकारी बेंगलुरु एयरपोर्ट से सफर करने वाले पैसेंजर्स के लिए है. एयरपोर्ट का कस्टमर एंगेजमेंट सेंटर नंबर अब बदल गया है. नया नंबर 080-22012001 है. अब किसी भी तरह की सहायत इस नंबर पर ली जा सकती है.