&format=webp&quality=medium)
एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी (फाइल फोटो)
अगर आप दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) से यात्रा करने वाले हैं तो घर से थोड़ा जल्द निकलें. दरअसल गुड़गांव (Gurugram) - दिल्ली (Delhi) हाइवे पर भारी जाम लगा हुआ है. इसके चलते यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने में काफी समय लग रहा है. यात्री घंटों जाम में फंस रहे हैं. इसको ध्यान में रखते हुए विस्तारा (Vistara) एयरलाइंस ने एडवाइजरी जारी की है. एयरलांस ने यात्रियों को एयरपोर्ट के लिए घर से जल्दी निकलने को कहा है.
डाइवर्ट की फ्लाइट
विस्तारा एयरलाइंस ने रायपुर (Raipur) में खराब मसम के चलते दिल्ली से रायपुर के लिए रवाना हुई फ्लाइट UK-793 को भुवनेश्वर (Bhubaneswar) डाइवर्ट कर दिया था. इस फ्लाइट को भुवनेश्वर से रायपुर के लिए रवाना कर दिया गया है. ये फ्लाइट लगभग 12.30 बजे रायपुर पहुंचने की संभावना है. एयरलाइंस ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि घर से निकलनें के पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें. फ्लाइट का स्टेटस देखने के लिए आप http://airvistara.com पर लागइन कर सकते हैं. इसके अलावा UK <flight no> लिख कर इस नम्बर पर 9289228888 एक SMS भेजा जा सकता है.
SpiceJet ने जारी की एडवाइजरी
बजट एयरलाइंस स्पासइजेट (SpiceJet) ने WeatherUpdate जारी करते हुए कहा है कि जबलपुर (Jabalpur) में खराब मौसम के चलते फ्लाइटों पर असर पड़ा है. एयरलाइंस ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करके ही घर से निकलने की सलाह दी है. फ्लाइट का स्टेटस चेक करने के लिए आप 24 घंटे और सातों दिन कभी भी कस्टम करेयर हेल्पलाइन नम्बर 91-9871803333 या 91-9654003333 पर फोन कर सकते हैं.
घने कोहरे के चलते दिल्ली की ओर आने वाली लगभग 10 ट्रेनें घंटों देरी से पहुंची.
यहां देखें इन ट्रेनों की लिस्ट