AirAsia लाया आकर्षक ऑफर, सभी फ्लाइटों पर 30 फीसदी तक सस्ता मिल रहा है टिकट

अगर आप छुट्टियों पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो AirAsia एयरलाइंस आपके लिए आकर्षक ऑफर लेकर आई है. इस ऑफर के तहत आपको AirAsia के टिकट बुक करने पर जहां 30 फीसदी की छूट मिल रही है.
AirAsia लाया आकर्षक ऑफर, सभी फ्लाइटों पर 30 फीसदी तक सस्ता मिल रहा है टिकट

Airasia offer: एयरलाइंस टिकटों पर दे रही है 30 फीसदी डिस्काउंट (फाइल फोटो)

अगर आप छुट्टियों पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो AirAsia एयरलाइंस आपके लिए आकर्षक ऑफर लेकर आई है. इस ऑफर के तहत आपको AirAsia के टिकट बुक करने पर जहां 30 फीसदी की छूट मिल रही है वहीं एक्सट्रा बैगेज पर लगने वाले शुल्क पर भी 22 फीसदी तक की छूट दी जा रही है. अगर आप छुट्टियों पर जाकर कुछ एडवेंचर एक्टिविटी करने की प्लानिंग कर रहे हैं और उसकी बुकिंग AirAsia के जरिए करते हैं तो आपको इस एक्टिविटी पर लगने वाले शुल्क पर भी 22 फीसदी तक की छूट मिल सकती है

इन जगहों के लिए बुक की जा सकती है फ्लाइट

इस सेल के दौरान आप क्वालालंपुर (Kuala Lumpur) से जोहर बहरू (Johor Bahru), बिंटुलु (Bintulu), क्वांटन (Kuantan), मालदीव (Maldives),क्राबी (Krabi), कोलकाता (Kolkata), सिडनी (Sydney),सियोल (Seoul),फुकुओका (Fukuoka) सहित कई अन्य जगहों के लिए टिकट बुक कर सकते हैं. इस सेल के तहत बुकिंग करने पर आपक अपने बैगेज को 30 किलो या उससे अधिक बढ़ा सकते हैं. उसपर लगने वाले शुल्क पर आपको 22 फीसदी तक छूट दी जाएगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

टिकट के अलावा भी मिल रहा है कई स्कीमों पर डिस्काउंट

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें

एयर एशिया की इस स्कीम के बारे में आपको यहां से मिल सकती है अधिक जानकारी
एयर एशिया की इस सेल की अधिक जानकारी आपको एयर एशिया की वेबसाइट और twitter.com/AirAsia, , Facebook (facebook.com/AirAsia), और Instagram (instagram.com /AirAsia) से मिल सकेगी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6