&format=webp&quality=medium)
Air India Emergency Landing: एयर इंडिया का एक विमान, जो सिडनी से दिल्ली आ रहा था, उसकी कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी. एयरपोर्ट अधिकारियों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया (Air India) के एक विमान में 50 साल के यात्री को सांस लेने में दिक्कत होने लगी, जिसकी वजह से एयर इंडिया के प्लेन को कोलकाता में इमरेंजी में लैंड करवाना पड़ा. विमान में सवार शख्स का नाम कुलदीप सिंह रॉय है, जिसकी तबीयत खराब होने के चलते कोलकाता में प्लेन को रुकवाना पड़ा.
बता दें कि विमान में सफर करने के दौरान शख्स का ऑक्सीजन स्तर कम होने लग गया था, जिसके बाद उनकी स्कीन नीली पड़ने लगी थी. ये उड़ान कल शाम 4.30 बजे कोलकात लैंड की और वहां मौजूद डॉक्टरों ने शख्स की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी. इसके बाद एम्बुलेंस से उन्हें हवाई अड्डे के नजदीक अस्पताल ले जाया गया.
बता दें कि दिल्ली जाने से पहले, 159 यात्रियों से भरी एयर एंडिया की फ्लाइट नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दो घंटे यानी कि 4:50 से 6:50 तक रुकी रही. हालांकि शख्स को कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है.
हाल ही में एयर इंडिया एयरलाइन (Air India) ने एक बयान में जानकारी दी थी कि वो शनिवार यानी कि 20 अगस्त से 24 अतिरिक्त घरेलू फ्लाइट्स (Air India flights) शुरू करेगी. इनमें से ज्यादातर फ्लाइट्, मुंबई (Mumbai), दिल्ली (Delhi), बेंगलुरु (Bengaluru),चेन्नई सहित मेट्रो शहरों के रूट्स पर तैनात की जाएंगी. इसके अलावा एयर इंडिया दिल्ली से मुंबई, बेंगलुरु और अहमदाबाद और मुंबई से चेन्नई और हैदराबाद के लिए दो नई फ्रीक्वेंसी जोड़ेगी. वहीं मुंबई-बेंगलुरु रूट और अहमदाबाद-पुणे रूट पर एक नई फ्रीक्वेंसी भी शामिल की गई हैं.