रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने अपनी पॉपुलर मोटरसाइकिल Classic 350 को BS VI इंजन के साथ अपग्रेड किया है. यूथ की डिमांड को देखकर रॉयल इनफील्ड ने क्लासिक 350 को स्टाइलिश लुक दिया है.
1/7Classic 350 यूनिट कंस्ट्रक्शन इंजन (UCE) प्लेटफॉर्म के तहत बनने वाली रॉयल इनफील्ड की पहली मोटरसाइकिल है. यूनिट कंस्ट्रक्शन इंजन, एक आधुकन इंजन डिजाइन है. इसमें इंजन की यूनिट में इंजन, गियर बॉक्स और क्लच को एकसाथ शामिल किया जाता है. इस तकनीक से इंजन के हिस्सों में घर्षण (friction) कम होता है और ट्रांसमिशन लॉस कम होते हैं.
2/7रॉयल इनफील्ड अपनी नई BS VI इंजन वाली Classic 350 मोटरसाइकिल पर तीन साल की वारंटी और तीन साल के लिए रोड साइड असिस्टेंट (Roadside assistance) की सर्विस दे रही है.
3/7नई क्लासिक 350 मोटरसाइकिल डुअल चैनल ABS वेरिएंट के साथ पेश की गई है. इसे कई खूबसूरत रंग स्टेल्थ ब्लैक और क्रोम ब्लैक (Chrome Black) के साथ सिग्नल एयरबोर्न ब्लू (Airborne Blue), सिग्नल स्टॉर्म्राइडर सैंड, गनमेटल ग्रे और क्लासिक ब्लैक के साथ उतारा गया है.
4/7क्लासिक 350 मोटरसाइकल विंड डिफ्लेक्टर और नए डिजाइन के अलॉय वील्ज के साथ लॉन्च की गई है. इसमें नए ग्रैब रेल्स और एयरफिल्टर बॉक्स बाइक के फ्रेश लुक को और स्टाइलिश किया गया है.
5/7Classic 350 में रियर डिस्क ब्रेक राइट साइड में दिया गया है. जबकि अब तक यह लेफ्ट साइड में होता रहा है. कंपनी इस मोटरसाइकिल के साथ सैडलबैग्स, पिलियन बैकरेस्ट और क्रैश गार्ड समेत कई नई अक्सेसरी भी ऑफर कर रही है.
6/7नई रॉयल एनफील्ड Classic 350 में एनालॉग स्पीडोमीटर के साथ सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है. इसकी डिजिटल स्क्रीन पर फ्यूल, बैटरी, स्पीड से जुड़ी सभी जानकारियां दिखाई देंगी.
7/7Royal Enfield की नई क्लासिक 350 की कीमत की बात करें तो कंपनी ने इसकी कीमत 1,65,025 रुपये (एक्स-शोरूम) तय की है. इसकी बिक्री भारत के सभी डीलरों पर की जा रही है.