महंगी कार बनाने वाली जर्मनी की कंपनी मर्सिडीज-बेंज ने अपनी एएमजी सी-63 कूपे (AMG C 63 Coupe) और एएमजी जीटी आर कूपे (AMG GT R Coupe) भारतीय बाजार में लॉन्च कर दी हैं. इन दो नए मॉडल्स के साथ कंपनी के पास लग्जरी कार बाजार में सबसे अधिक 15 मॉडल हैं.
1/6मर्सिडीज-बेंज ने अपनी एएमजी सी-63 कूपे (AMG C 63 Coupe) की कीमत 1.33 करोड़ (एक्स शोरूम) रुपये रखी गई है.
2/6Mercedes-Benz ने कहा कि इन नए मॉडल्स के साथ मर्सिडीज बेंज इंडिया को लक्जरी कार बाजार में अपनी स्थिति और मजबूत होने की उम्मीद है. पिछले साल लक्जरी बाजार में 54 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी.
3/6Mercedes-Benz के भारतीय परिचालन के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्टिन श्वेंक ने कहा कि बाजार में मजबूत पकड़, नेटवर्क और लक्जरी कारों के ज्यादा मॉडलों के साथ उनकी एएमजी वाहनों को पेश करने की रणनीति उन्हें घरेलू बाजार में लक्जरी कार श्रेणी में सबसे आगे रखने में मदद करेगी.
4/6AMG GT R को एक अपडेट दिया गया है. अगर लुक्स और डाइमेंशन की बात करें तो यह मौजूदा मॉडल से ज्यादा अलग नहीं है, लेकिन इसका परफॉर्मेंस बेहतर हो गया है.
5/6इस गाड़ी में एक नया स्टीयरिंग व्हील और 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है. कार में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट हेड-यूनिट भी है.
6/6नई मर्सिडीज-एएमजी जीटी आर (Mercedes-AMG GT R) की भारत में एक्स-शोरूम 2.48 करोड़ रुपये रखी गई है.