Mahindra XUV 3XO Soon Launch: भारतीय बाजार में एक और दिग्गज कार लॉन्च होने जा रही है. महिंद्रा एंड महिंद्रा एक और एसयूवी को भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रही है. कंपनी Mahindra XUV 3XO को 29 अप्रैल को लॉन्च करेगी और ऐसा बताया जा रहा है कि ये XUV300 का ही फेसलिफ्ट वेरिएंट है, जिसे कंपनी लॉन्च करने की तैयारी में है. कंपनी बीते कुछ दिनों से इस कार के कई टीज़र लॉन्च करती जा रही है. इन टीज़र में कंपनी ने कई फीचर्स का खुलासा किया है. अगर आप आने वाले समय में कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो पहले ये जान लें इस कार में क्या-क्या फीचर्स मिल सकते हैं.