New Range Rover Sport booking: टाटा मोटर्स की अगुवाई वाली कार कंपनी जगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) ने भारत में गुरुवार को न्यू रेंज रोवर स्पोर्ट (new Range Rover Sport) की ऑफिशियल बुकिंग की शुरुआत कर दी है.
1/5न्यू रेंज रोवर स्पोर्ट कार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत करीब 1.64 करोड़ (164.29 लाख) रुपये है. यह कार ऑर्डर करने के लिए उपलब्ध है.
2/5न्यू रेंज रोवर स्पोर्ट कार में 6-सिलिंडर 48 V mild-hybrid Ingenium डीजल इंजन है जो 221kW का पावर देता है और 650Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है.
3/5कार में सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए कुछ खास फीचर्स शामिल किए गए हैं. इसमें आपको Advanced Driver Assistance Systems (ADAS) मौजूद है. साथ ही 3D सराउंड कैमरा जिसमें फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर लगा है, वेड सेंसिंग, क्लियरसाइट ग्राउंड व्यू और क्रूज़ कंट्रोल और ड्राइवर कंडीशन मॉनिटर शामिल हैं.
4/5कार में स्कल्प्टेड सीटिंग, केबिन एयर प्यूरीफिकेशन प्रो और लेटेस्ट एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन सिस्टम के साथ मेरिडियन सिग्नेचर साउंड कार को स्पोर्टिंग लग्जरी प्रदान करते हैं. यह कार ऑफरोड में भी शानदार परफॉर्मेंस देती है.
5/5न्यू रेंज रोवर स्पोर्ट कार की बुकिंग आप कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट www.landrover.in पर भी कर सकते हैं. इसके अलावा आप डीलरशिप में भी कार से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं.