Jeep Meridian Upland & Meridian X: Jeep India ने एडवेंचर लवर्स के लिए 2 नए मॉडल उतारे हैं. इसमें एक Jeep Meridian Upland और दूसरा Jeep Meridian X शामिल हैं. दोनों ही कार के 2023 वेरिएंट को मंगलवार को लॉन्च किया गया है. कंपनी ने बताया कि दोनों ही कार के स्पेशल एडिशन की शुरुआती कीमत 33.41 लाख रुपए है, जो 38.47 लाख रुपए तक जाती है. इसके अलावा अगर कंज्यूमर अपने गाड़ी में कुछ और एडिशनल एसेसरीज लगवाते हैं तो उसके लिए अलग से भुगतान करना होगा.
1/5Jeep Meridian Upland और Meridian X में मैक्निकल तौर पर कुछ खास बदलाव नहीं किया गया है. यानी कि कंपनी ने इंजन में कुछ बदलाव नहीं किया है. लेकिन कंपनी ने इंटीरियर और एक्सटीरियर में थोड़ा बदलाव किया है. कंपनी ने Meridian Upland को गैलेक्सी ब्लू और Meridian X को सिल्वरी ग्रे कलर में लॉन्च किया है.
2/5Jeep Meridian Upland & Meridian X के इंटीरियर की बात करें तो दोनों ही कार में नई एंबियंट लाइटिंग और पडल लैम्प्स दिए गए हैं. 11.6 इंच का वाई-फाई एनेबल्ड स्क्रीन दिया गया है. स्टैंडर्ड पैकेज में रूफ कैरियर, साइड स्टेप्स, सनशेड्स, एक टायर इन्फ्लेटर और यूनीक हूड डेकल्स दिए गए हैं.
3/5Jeep Meridian Upland & Meridian X में 2.0 लीटर मल्टीजेट डीजल इंजन दिया गया है, जो 168 bhp की पावर जनरेट करता है. कार में 6-स्पीड मैनुअल और 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिए गए हैं. इसके अलावा कार में कोई दूसरा मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है.
4/5Jeep Meridian Upland & Meridian X का मुकाबला Toyota Fortuner और MG Gloster के साथ होगा. बता दें कि Compass की तरह कंपनी ने घरेलू और एक्सपोर्ट सेल्स के लिहाज से Meridian को बनाया है.
5/5Jeep Meridian Upland & Meridian X की कीमत की बात करें तो कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 33.41 लाख रुपए तय की है, जो कि 38.47 लाख रुपए तक जाती है.